होम / जनता को मिलने वाली सुविधाओं से तय होती है लोकतंत्र में लोकप्रियता

जनता को मिलने वाली सुविधाओं से तय होती है लोकतंत्र में लोकप्रियता

• LAST UPDATED : May 17, 2022

इंडिया न्यूज, Chandigarh:

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में लोकप्रियता इस बात से तय होती है कि जनता को कितनी सुविधाओं का लाभ समय पर और घर के दरवाजे पर मिलता है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ पारदर्शिता लोकतंत्र में सुशासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, खासकर आईटी के जरिए आनलाइन सिस्टम को मजबूत किया गया है। इसके जरिए भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आईटी से जुड़ी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए विधानसभा सदस्यों के लिए चंडीगढ़ में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बोल रहे थे।

हम सुशासन का संकल्प लेकर सरकार में आए

हम सुशासन का संकल्प लेकर सरकार में आए थे, उसी संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात जुटे हैं। उन्होंने कहा कि शासन में देरी और भ्रष्टाचार को आईटी के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। जिस भी सिस्टम में मानवीय हस्तक्षेप कम होगा उसमें काम तेजी से होगा, समयबद्ध होगा और भ्रष्टाचार की संभावना नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अधिकतर सरकारी योजनाओं को आनलाइन शुरू करके देशभर में मिसाल कायम की है। केंद्र सरकार ने हरियाणा की कई योजनाओं को सराहा है और राष्ट्रपति ने डिजिटल अवार्ड दिया है।

यह भी पढ़ें : एलआईसी का शेयर इतने रुपए पर हुआ लिस्ट, जानिए

इसी तरह, आनलाइन ट्रांसफर और पीपीपी जैसी कई योजनाओं को देश के दूसरे राज्य भी लागू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में ही करीब एक दर्जन नए पोर्टल लॉंच किए हैं जिससे आम जनता को कई योजनाए आनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आनलाइन सिस्टम के बारे में जनता में जागरूकता बहुत जरूरी है। कई बार यह महसूस होता है कि कुछ आनलाइन योजनाओं के बारे में जनता में जागरूकता की कमी है। विधायक इसमें बहुत अहम भूमिका निभा सकते हैं। विधायकों को इस संबंध में जनता में जागरूकता लाने के लिए आगे आना होगा।

पारदर्शी शासन समय की जरूरत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पारदर्शी शासन समय की आवश्यकता है। जनता को तभी संतुष्टि मिलती है जब सिस्टम पारदर्शी हो, जनता के साथ अन्याय और भेदभाव ना हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोकप्रियता इस बात से तय होती है कि जनता को कितनी सुविधाओं का लाभ घर पर या आॅनलाइन मिलता है और इन सुविधाओं के लिए आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। हरियाणा सरकार राज्य के समावेशी विकास के साथ-साथ विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। सरकार द्वारा आईटी सहित अन्य क्षेत्रों में विभिन्न कदम उठाए गए हैं ताकि पारदर्शी शासन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें : यमुनानगर में मर्डर कर 50 लाख छीने

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox