Manohar Lal Statement on Assembly Election Result चुनाव नतीजों से भाजपा और मजबूत होकर उभरी

Manohar Lal Statement on Assembly Election Result

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Manohar Lal Statement on Assembly Election Result मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा कि 5 राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है और भाजपा ताकतवर पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित में कार्य करती है, इसलिए जनता इसको सर्वोपरि मान रही है। मुख्यमंत्री यहां उनके निवास पर भाजपा की चार राज्यों में हुई प्रचंड जीत की खुशी पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है, जिन्होंने कड़ी मेहनत से प्रचार अभियान चलाया। उनका सम्मान करते हुए जनता ने भाजपा की नीतियों में व्यक्त विश्वास किया और प्रचंड बहुमत दिया।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बनाई पूर्ण बहुमत की सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनावों में जनता ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। इन राज्यों में पहले भी भाजपा सत्ता में थी। पंजाब में भाजपा पहले सत्ता में नहीं रही और अबकी बार भाजपा ने 75 सीटों पर चुनाव लड़ा। हरियाणा में भी 2000 में अकेले चुनाव लड़ा और 2014 में इसका परिणाम मिला।

पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं की करेंगे पूरी स्पोर्ट

उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कार्यकर्ताओं को स्पोर्ट करके आगे बढाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी लोकहित की चिंता करते हुए पीड़ितों के दुख दर्द को समझती है तथा समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए उज्जवला योजना, हर घर नल से जल, जनधन खाते से सीधे पैसा खाते में जैसी योजनाएं लेकर आई और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। इनके सार्थक परिणाम रहे हैं। महिलाओं में उद्यमिता की भावना बढ़ाने के लिए हरियाणा के बजट में उद्यमिता सम्मान की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास हर वर्ग की आवश्यकता अनुसार कार्य करने का तरीका है। इसका प्रत्यक्ष लाभ जनता को मिला है। इसलिए जनता भाजपा को स्वीकार कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा नारे लगाए और कार्य नहीं किया।

एसवाईएल को लेकर ये बोले मनोहर लाल

एक अन्य जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में एसवाईएल का पानी लेने के लिए विषय आएगा। पंजाब में एक ओर पानी देने वाली, दूसरी ओर दिल्ली में पानी लेने वाली आप पार्टी की सरकार है। देखते हैं इसमें कैसा रोल रहता है। उन्होंने कहा कि पड़ौसी के नाते विकास की बात आती है तो आपसी सहयोग और समर्थन एक-दूसरे को मिलता रहेगा, इसलिए पड़ोसी का धर्म सभी को निभाना चाहिए।

Also Read: India Corona Cases Update Today 4194 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

13 mins ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

41 mins ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

57 mins ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

1 hour ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

2 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

2 hours ago