Golden Temple में नतमस्तक हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी

14
Golden Temple
Golden Temple में नतमस्तक हुए हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Golden Temple : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जब से प्रदेश की कमान संभाली है वे तभी से दौरों पर हैं। आज वे पड़ोसी राज्य पंजाब आए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचकर दरबार साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। गुरु घर में उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री सैनी ने दरबार साहिब में प्रसाद ग्रहण करके सेवा भी की।

नायब सैनी राधा स्वामी सत्संग ब्यास अमृतसर भी पहुंचे

वहीं आपको यह भी जानकारी दे दें कि इससे पूर्व नायब सैनी राधा स्वामी सत्संग ब्यास अमृतसर भी पहुंचे जहां उन्होंने आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ मुलाकात की। सैनी द्वारा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के दर्शनों उपरांत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस दौरान बाबा जी से विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें : Aseem Goyal on Bus Stands : प्रदेश के सभी बस स्टैंड परिसर होंगे हरे-भरे : असीम गोयल

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert : हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी