Haryana Cm Statement On Budget इस बार 7% होगा शहरी स्थानीय निकाय का बजट

Haryana Cm Statement On Budget
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana Cm Statement On Budget मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय का बजट इस बार 7 प्रतिशत होगा तथा 2 प्रतिशत बजट अलग से कम आय वाली स्थानीय निकायों के लिए रखा जाएगा। स्टांप ड्यूटी के रूप में 2 प्रतिशत बजट निकायों को मिलता ही है, इसके अलावा बिजली के सरचार्ज के रूप में 2 प्रतिशत राशि भी रिजर्व रखी गई है। सभी नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में आय बढ़ाने के लिए नई विज्ञापन पॉलिसी बनाई जाएगी। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी शहरोें को नया स्वरूप मिले और राज्य सरकार की ओर से इन्हें हर प्रकार से मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिरता एवं बजट तैयारियों पर चर्चा के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

शहरी स्थानीय निकायों को 18 तरह के कार्य करने के अधिकार (Manohar Lal Statement)

सीएम ने कहा कि संविधान के 74वें संशोधन के तहत शहरी स्थानीय निकायों को 18 प्रकार के कार्य करने के अधिकार दिए गए हैं। प्रदेश में अभी इन निकायों को और मजबूत बनाया जा रहा है। सभी नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाएं स्थानीय स्तर पर 15 मार्च से 31 मार्च तक अपना बजट बना लें और इसे मुख्यालय भिजवा दें। बजट में प्रस्तावित आय को अंदाजन न बनाकर वास्तविक आय के अनुसार बनाएं। अपनी आय बढ़ाने के नए स्रोत तैयार करें। निकायों की ओर से जनता को दी जाने वाली सर्विसिज बेहतर बनाएं।

हमारी सरकार समाधानों की सरकार

मुख्यमंत्री ने शहरी स्थानीय निकायों के बजट पूर्व परामर्श के दौरान कहा कि हमारी सरकार समाधानों की सरकार है। शहरी स्थानीय निकायों में सभी प्रकार की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। सभी अधिकारी मन से कार्य करें और सभी रूकावटों व समस्याओं का हल निकालते हुए इन्हें समाधान की ओर ले जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शहरों में समग्र विकास की ओर ध्यान दिया जाए। पहले अम्रुत-1 योजना में 18 शहर शामिल किए गए थे। अब अम्रुत-2 योजना में सभी शहरों को शामिल किया जाएगा। शहरों में भी जो कॉलोनियां या बस्तियां विकास में पीछे रह रही हैं, उनके विकास पर अधिक ध्यान दिया जाए। हर शहर को एक नया स्वरूप देने की दिशा में काम हो।

Also Road: Road Accident In Panipat कार नहर में गिरी, 3 कर्मचारियों की मौत

Also Read: Today Share Market शेयर बाजार में तेजी

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

23 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

41 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

1 hour ago