होम / CM Yogi Statement: ‘रोम की संस्कृति में पले-बढ़े बर्दाश्त नहीं कर पा रहे राम मंदिर’, हरियाणा में सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसा जुबानी तंज

CM Yogi Statement: ‘रोम की संस्कृति में पले-बढ़े बर्दाश्त नहीं कर पा रहे राम मंदिर’, हरियाणा में सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसा जुबानी तंज

• LAST UPDATED : October 1, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Yogi Statement: हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया कि कांग्रेस भगवान राम और भगवान कृष्ण में यकीन नहीं रखती है, बल्कि सिर्फ वक्फ बोर्ड को जमीन देने की वकालत करती है। आपको बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को तीखा हमला करते हुए कहा कि रोमन संस्कृति में पले-बढ़े “गलती से पैदा हुए हिंदू” अयोध्या में राम मंदिर को स्वीकार नहीं कर सकते।

  • कांग्रेस भगवान राम और भगवान कृष्ण में विश्वास नहीं रखती है (योगी)
  • कांग्रेस पर CM योगी ने लगाया बड़ा आरोप

Gurmeet Ram Rahim: हरियाणा में वोटिंग से पहले 20 दिन की पैरोल पर बाहर आएगा राम रहीम, EC ने चुनाव के दौरान इन बातों पर लगाई रोक

कांग्रेस भगवान राम और भगवान कृष्ण में विश्वास नहीं रखती है (योगी)

हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान CM योगी ने कांग्रेस पर जबरदस्त जुबानी हमला बोला। भरी सभा में योगी जी ने कहा कि, कांग्रेस भगवान राम और भगवान कृष्ण में विश्वास नहीं रखती है, बल्कि सिर्फ वक्फ बोर्ड को जमीन देने की वकालत करती है। उन्होंने आगे कहा कि, 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ और 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों भगवान श्री रामलला अयोध्या धाम में विराजमान हुए, लेकिन रोमन संस्कृति में पले-बढ़े अभागे ‘दुर्घटनाग्रस्त हिंदू’ अयोध्या धाम में भगवान राम के विराजमान होने का दृश्य नहीं देख पाए। उन्होंने आगे कहा कि, दुर्घटनाग्रस्त हिंदू कभी भी देश और देशवासियों के प्रति ईमानदार नहीं हो सकते। राम भारत के प्रतीक हैं। ‘जो राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं’।

Haryana Elections: ‘हरियाणा का युवा बीजेपी के चक्रव्यूह में फंसने वाला नहीं हैं’, राहुल गांधी का बड़ा बयान

कांग्रेस पर CM योगी ने लगाया बड़ा आरोप

इतना ही नहीं CM योगी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, “कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया है। वो राम या कृष्ण में विश्वास नहीं करते हैं। वो दुर्भाग्यशाली लोग हैं जो राम और कृष्ण को भूल गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो केवल वक्फ बोर्ड को जमीन देने में विश्वास करते हैं। आपको बता दें हरियाणा चुनाव के मद्देनजर, योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश में चार जनसभाएं कीं और मतदाताओं से बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि, हांसी से विनोद भयाना, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, सफीदों से रामकुमार गौतम, पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता और कालका से शक्ति रानी शर्मा को समर्थन देने की अपील की।

Rao Inderjit Singh : यह चुनाव केवल विधानसभा का चुनाव नहीं, बल्कि दक्षिण हरियाणा के मान सम्मान का चुनाव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox