होम / Haryana Congress in-charge Deepak Babaria ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा जुमलेबाजों की सरकार

Haryana Congress in-charge Deepak Babaria ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा जुमलेबाजों की सरकार

• LAST UPDATED : July 27, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Congress in-charge Deepak Babaria : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह जुमलेबाजों की सरकार है, गरीबों के खाते में 15 लाख रुपए, युवाओं को दो करोड़ रोजगार, महंगाई कम करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार की सच्चाई को अब जनता भली भांति जान चुकी है, लोकसभा चुनावों में जनता ने जिस प्रकार से कांग्रेस को समर्थन दिया, उससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

Haryana Congress in-charge Deepak Babaria : ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं

उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश के हर नागरिक को संवैधानिक अधिकार हासिल होने चाहिए और सरकार द्वारा उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। बावरिया शनिवार को सेक्टर-19 स्थित अग्रवाल सेवा सदन में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला के संयोजन में आयोजित झुग्गी झोंपड़ी पड़ी न्याय चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।

गरीबों के अधिकारों का हनन करने वालों को जवाब दिया जाए

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षामंत्री एवं कांग्रेस मेन्युफैस्टो कमेटी की चेयरमैन गीता भुक्कल तथा पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर लखन सिंगला सहित अन्य कांग्रेसजनों ने दीपक बावरिया व गीता भुक्कल सहित अन्य अतिथियों का फूलों की बड़ी माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

गरीब को दिलवाना चाहते है उसके संवैधानिक अधिकार

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए दीपक बावरिया ने कहा कि अब समय आ गया है, जब संविधान के गद्दारों और गरीबों के अधिकारों का हनन करने वालों को जवाब दिया जाए क्योंकि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के जरिए हर गरीब को उसके संवैधानिक अधिकार दिलवाना चाहते है, चाहे गरीबों की कालोनियों को नियमित करने की बात है या फिर उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की बात हो, यह उनका अधिकार है और उन्हें बाबा साहेब और पंडित जवाहर लाल नेहरू यह अधिकार दिया है।

गरीब लोगों ने दीपक बावरिया के समक्ष अपनी समस्याएं रखी

इस दौरान झुग्गी झोंपड़ी व कालोनियों में रहने वाले गरीब लोगों ने दीपक बावरिया के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, उन समस्याओं को सुनने के बाद बावरिया ने उन्हें विश्वास दिलाया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने भी लोगों की समस्याओं को भली भांति सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को कांगे्रस के मेन्युफैस्टो में शामिल करवाया जाएगा ताकि सरकार बनने पर उनका समाधान हो सके।

सरकार बनने पर इन सभी समस्याओं का निवारण करवाया जाएगा

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कार्यक्रम में उपस्थित दीपक बावरिया व गीता भुक्कल को झुगगी झोंपड़ी में रहने वाले लोगों की समस्याओं के बारे में बताया। वहीं सिंगला ने कहा कि दीपक बावरिया गीता भुक्कल से आग्रह किया कि यह सभी इन लोगों के मौलिक अधिकार है, सरकार बनने पर इन सभी समस्याओं का निवारण करवाया जाए। इस पर दोनों नेताओं ने लोगों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर इन समस्याओं का जड़मूल से समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Biplab Kumar Deb : विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मोदी सरकार हरियाणा को देगी 14 हजार करोड़ रुपए : बिप्लब देब

यह भी पढ़ें : Education Minister Seema Trikha : शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को जीरो ड्रॉप आउट बनाना मुख्य लक्ष्य : शिक्षा मंत्री

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox