Haryana Congress: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध, हरियाणा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इंडिया न्यूज, Haryana News : सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में जहां देशभर में विरोध हो रहा है वहीं चंडीगढ़ में भी हरियाणा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित कई कांग्रेस नेता और विधायक मौजूद रहे। Haryana Congress

इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकारी संस्थाओं का पॉलिटिकल इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पुन: कहा कि जांच-पूछताछ हो, लेकिन उन्हें किसी तरह परेशान न किया जाए। वहीं प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी निर्दोष हैं। उन्होंने एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं किया।

Haryana Congress

पुलिस ने बेरीकेड्स लगाकर रोका

सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग को लेकर और केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस ने आज रोष मार्च निकाला है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से निकले तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

वहीं कार्यकर्ताओं ने बेरीकेड्स पार करने का प्रयास किया तो उन्हें भी पुलिस ने पीछे कर दिया। इस दौरान पुलिस ने कहा कि पहले परमिशन चाहिए थी। हुड्डा ने कहा कि बारिश हो रही है, अब अपने अपने जिलों में जाकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता चंडीगढ़ से लौट गए। Haryana Congress

यह भी पढ़ें : President Oath : जानिए भारत में 25 जुलाई को ही क्यों ली जाती है शपथ

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

10 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

55 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago