India News Haryana (इंडिया न्यूज), Udai Bhan Attacks BJP-AAP : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दिल्ली के चुनाव में जनता कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाने जा रही है और निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनने जा रही है।
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी की पत्नी प्रभात त्यागी के निधन पर उनके निवास पर शोक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सूचना आयुक्त हरियाणा अशोक मेहता भी साथ पहुंचे। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढाढस बंधाया।
पत्रकारों पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवालों को लेकर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी जनता के बीच में अपना जमीनी विश्वास खो चुकी है। दिल्ली की आज दिल्ली की जनता कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विकास कार्यों को देख रही है। जनता ने यह मान लिया है कि जो विकास कांग्रेस के समय में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने किया था, उतना विकास आज तक दिल्ली का किसी ने भी नहीं किया।
Union Budget 2025: क्या सस्ता, क्या महंगा, जानिए आपको बजट से क्या मिला?
उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कहा कि सिर्फ खोखले वादे और झूठे आश्वासन की एक लंबी लिस्ट के सिवा भाजपा के पास अपना दिखाने को कुछ भी नहीं है। हरियाणा की कानूनी व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में बसपा प्रत्याशी की हत्या और यमुना नगर में पिछले दिनों हुए गोली कांड इस बात के सबूत हैं।
वहीं व्यापारियों और उद्योगपतियों से विदेश में बैठकर अपराधी फिरौती मांग रहे है। आज हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। यमुना नदी के जल को लेकर उन्होंने कहा कि वहां का अगर पानी दूषित है और पीने योग्य नहीं है तो इसकी जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार की बनती है।