हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित 4 कार्यकारी अध्यक्षों ने पदभार संभाला

  • हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित 4 कार्यकारी अध्यक्षों ने पदभार संभाला

  • चार घंटे देरी से हुआ कार्यक्रम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित लगभग दो दर्जन विधायक मौजूद रहे

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व तीन कार्यकारी अध्यक्षों ने बुधवार रात को पदभार ग्रहण कर लिया। बता दें कि कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से शुरू हो सका। वहीं इस दौरान उमड़े जन से गद्गद नए अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की बयार बहेगी और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित लगभग दो दर्जन विधायक मौजूद रहे। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रामकिशन गुर्जर व जितेंद्र भारद्वाज ने कांग्रेस भवन में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। नए प्रदेशाध्यक्ष के साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष के साथ चंडीगढ़ पहुंचे। दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक लगभग 41 जगह पर उनका स्वागत हुआ।

नदारद रहे हुड्डा विरोधी गुट के नेता

प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए भी सिर्फ हुड्डा गुट ही नजर आया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व कुलदीप बिश्नोई कार्यक्रम से दूर रहे। श्रुति चौधरी व किरण कोविड होने के कारण नहीं आई।

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं : उदयभान

पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सारे कांग्रेसी एक हैं और प्रदेश से भाजपा सरकार को बाहर करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सोनिया गांधी ने जो फैसला लिया है, वह प्रदेश की जन भावनाओं को देखकर लिया है। सारी कांग्रेस की टीम एक होकर मजबूती से प्रदेश की जनता की आवाज उठाएगी। प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था से लेकर रोजगार और महंगाई जैसे मामलों से निपटने में नाकाम रही है।

यह भी पढ़ें : Karnal Breaking चार संदिग्ध आतंकवादी पकड़े, भारी मात्रा में मिले हथियार

यह भी पढ़ें : शिमला में कार खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

8 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

29 mins ago

Haryana Election : चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस ने यहां बरामद किया इतने करोड़ का कैश

हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पकड़ी 2.84 करोड़ रुपए की नगदी पुलिस ने आयकर विभाग की टीम…

47 mins ago

Haryana Congress Candidate: ‘तुझे वोट दिया…तूने पर्ची पर साइन’, बीच सभा में किसने उधेड़ दीं Congress की धज्जियां ?

Haryana Congress Candidate: 'तुझे वोट दिया...तूने पर्ची पर साइन', बीच सभा में किसने उधेड़ दीं…

49 mins ago