Haryana Corona Cases : प्रदेश में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा, यमुनानगर में महिला ने तोड़ा दम

इंडिया न्यूज, Haryana Corona Cases : प्रदेश में कोरोना संक्रमण में फिर उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कल जहां कोरोना के केस 203 आए थे वहीं आज 24 घंटों में 193 नए संक्रमित मिले हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ौत्तरी हो रही है। आज सक्रिय मरीज 840 तक हो गए हैं।

वहीं आज यमुनानगर में कोरोना संक्रमित एक महिला (50) ने दम तोड़ दिया है। बता दें कि रादौर ब्लॉक निवासी महिला को 30 मार्च को चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

गुरुग्राम में स्थिति अभी घातक 

प्रदेश के तीन जिलों में कोरोना के कारण हालात खराब होते जा रहे हैं जिसमें टॉप लिस्ट में गुरुग्राम है, दूसरे नंबर पर फरीदाबाद और तीसरे नंबर पर पंचकूला शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो गुरुग्राम में 98, फरीदाबाद में 42 और पंचकूला में 25 नए मामले मिले हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों में भी केस देखे जा रहे हैं।

विज के अधिकारियों को निर्देश

Haryana Corona Cases

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने SOP तैयार करने के लिए निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क जरूर पहनें, साबुन या सैनिटाइजर या पानी से हाथों को बार-बार धोएं, आंखों, नाक व मुंह काे छूने से बचें, संक्रमित व्यक्ति से एक हाथ की दूरी बनाए रखें, खांसते-छींकते समय अपने मुंह को ढक लें। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, अधिक लोगों के बीच अर्थात समूह में खाना न खाएं।

यह भी पढ़ें : Haryana Corona : 100 से अधिक भीड़ वाले समारोह में मास्क जरूरी : अनिल विज

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

5 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

5 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

5 hours ago