होम / Haryana Corona : प्रदेश में आए 1348 नए केस, दहशत बढ़ती जा रही

Haryana Corona : प्रदेश में आए 1348 नए केस, दहशत बढ़ती जा रही

• LAST UPDATED : April 22, 2023
  • राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5468 पहुंची

  • कवरी दर में भी लगातार गिरावट

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Corona, चंडीगढ़ : प्रदेश में कोरोना के केस घटने का नाम नहीं ले रहे। आज भी कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में 1348 नए केस दर्ज किए गए हैं। अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5468 पहुंच गई है। पॉजिटिविटी दर जहां बढ़ रही है, वहीं रिकवरी दर में भी लगातार गिरावट आ रही है।

प्रदेश में अब कई जिले बने हॉटस्पॉट

पहले जहां गुरुग्राम हॉटस्पॉट बना हुआ था वहीं अब के प्रदेश के 10 से ज्यादा जिले हॉटस्पॉट बने हुए हैं। इनमें गुरुग्राम सबसे टॉप पर है। कुल मिलाकर देखा जाए तो लगातार बढ़ रहे केस अब लोगों को डराने लगे हैं।

उधर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोविड की बूस्टर डोज के लिए इंडेंट जारी कर दिया गया है। साथ ही सभी आवश्यक स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कोविड टेस्ट, एक्टिव केस, जीनोम सिक्वेंसिंग व अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra Aapke Dwar : अभय चौटाला बोले-राम राम के साथ कहो परिवर्तन करो-परिवर्तन करो

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox