Haryana Corona Todays Update : प्रदेश में कोरोना की तेजी से बढ़ रही रफ्तार, दिल्ली से सटे सभी जिलों में हाई अलर्ट

  • बीते 24 घंटों में हरियाणा में आए 407 नए मामले

इंडिया न्यूज, Haryana Corona Todays Update : हरियाणा में रोजाना कोरोना के केसों में वृद्धि होती जा रही है जो कि काफी ज्यादा चिंता का विषय बनता जा रहा है। संक्रमण के बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली से सटे सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इधर 24 घंटे में 407 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं सक्रिय मरीजों की बात करें तो 1324 एक्टिव मरीज सामने आए हैं।

गुरुग्राम बना है हॉटस्पॉट

हरियाणा के सबसे ज्यादा घातक स्थिति गुरुग्राम की है इसी कारण यह जिला हॉटस्पॉट बना हुआ है। गुरुग्राम में 206 नए मामलो आए हैं। दूसरे नंबर पर पंचकूला है जहां 24 घंटे में 72 लोगों में कोरोना सामने आया है। फरीदाबाद में 53 लोगों में, झज्जर में 14, हिसार में 2, सोनीपत में 3, करनाल में 9, अंबाला में 3, पानीपत में 6, सिरसा में 3, रोहतक में 13, यमुनानगर में 10, कुरुक्षेत्र में 7, भिवानी में 1 और कैथल में 1 नया मामला मिला है।

वैक्सीनेशन और टैस्टिंग को बढ़ाया जाए : जी. अनुपमा

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में वैक्सीनेशन और टैस्टिंग को अधिक बढ़ाया जाए ताकि इस बीमारी से छुटकारा मिल सके। इसके अलावा, दिल्ली के साथ लगते प्रदेश के सभी जिलों को ज्यादा निगरानी व सावधानी बरतने को कहा है।

आखिर क्या करें बचाव के लिए

  • हर व्यक्ति से आवश्यक दूरी बनाए रखें।
  • सार्वजनिक रूप से मास्क पहनें।
  • अल्कोहल-आधारित हैंड सैनेटाइजर का बार-बार प्रयोग करें।
  • जब आपकी बारी हो, तब वैक्सीन जरूर लगवाएं।
  • अपने हाथों को बार-बार साबून से साफ करें।
  • खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह ढक लें।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

2 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

3 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

3 hours ago