Haryana Corona Update : प्रदेश में बढ़ सकती है सख्ती, आज आए 318 नए केस

इंडिया न्यूज, Haryana (Haryana Corona Update) : प्रदेश में आए दिन अब कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं जोकि सभी के लिए एक चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। संक्रमण से आज फिर कोरोना से एक मौत हुई है जिसके बाद हड़कंप मचना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में 318 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। गुरुग्राम में एक मौत का मामला आया है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 1109 रिकॉर्ड की गई है। पॉजिटिविटी दर में अब बढ़ती जा रही है। यह दर अब 5.77% से बढ़कर 7.39% पर पहुंच गई है।

ज्ञात रहे कि गत दिनों कोरोना को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें 100 से ज्यादा की गैदरिंग में मास्क अनिवार्य कर दिया था। वहीं बढ़ते केसों को लेकर सरकार सख्ती बढ़ाने के मूड में है। इसके साथ ही सभी हेल्थ कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के दौरान मास्क जरूरी किया गया है।

गुरुग्राम में रिकॉर्ड 179 मरीज 

आपको एक बार फिर बता दें कि गुरुग्राम में हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के 14 जिलों में अब हालात खराब होते जा रहे हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला के बाद अब रोहतक भी लगातार बढ़ रहे केसों के कारण भयभीत करता जा रहा है। गुरुग्राम में 24 घंटे के दौरान 179 नए मरीज मिले हैं। दूसरे नंबर पर पंचकूला रहा जहां 39 केस मिले। इसके अतिरिक्त फरीदाबाद में 20, रोहतक में 20 और करनाल में 13 नए मरीज सामने आए हैं।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

5 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

5 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

5 hours ago