होम / Haryana Corona Updats : प्रदेश में 24 घंटे में 1059 नए केस

Haryana Corona Updats : प्रदेश में 24 घंटे में 1059 नए केस

• LAST UPDATED : April 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Corona Updats, चंडीगढ़ : प्रदेश में कोरोना के केस लगातार जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटे में 1059 नए केस मिले हैं, वहीं 3 संक्रमितों की मौत हुई है। सक्रीय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़कर 5099 हुई है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रदेश में संक्रमण से होने वाली मौतों को लेकर चिंता जताई है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहन कर रखें।

सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम में

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल साढ़े 3 माह में 12 मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें पंचकूला में हुई हैं। यहां 3 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश के जिला, करनाल, गुरुग्राम, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और नूंह जिलों में मौत के मामले सामने आ चुके हैं। आज गुरुग्राम में सबसे अधिक 513 केस आए हैं वहीं फरीदाबाद में 108, हिसार में 36, सोनीपत में 34, करनाल में 52, पंचकूला में 87, अंबाला में 52, रोहतक में 44, कुरुक्षेत्र 30 और झज्जर में 28 नए केस मिले हैं।

जागरुकता के लिए छेड़ी जाएगी मुहीम

हरियाणा सरकार संक्रमित प्रभावित जिलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने पर विचार कर रही है। इन जिलों में सख्ती के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम छेड़ेगी। इसके लिए जिलों के सिविल सर्जनों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। इसलिए हमें इससे बचने के पूरे इंतजाम करने चाहिए।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Defamation Case Updates : मानहानि मामले में दोषसिद्धि पर रोक की राहुल गांधी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox