इंडिया न्यूज, (Haryana Coronavirus) : प्रदेशभर में अब कोरोना नाममात्र ही रह गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों को देखें तो मात्र 14 केस सामने आए जबकि कल 6 केस सामने आए थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश जल्द कोरोना को मात देने में सफल होता दिख रहा है। हरियाणा में संक्रमितों की संख्या अब कुल 10,56,450 है।
वहीं सक्रिय केस लगातार कम होते नजर आ रहे हैं। मरीजों की संख्या अब मात्र 87 रह गई है। एक्टिव केसों में गिरावट के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी कम हुई है। मौत के आंकड़ें भी घटे हैं जोकि सभी के लिए काफी सुखद है। पिछले 24 घंटों में केवल एक मौत का मामला सामने आया है।
बता दें कि सक्रिय केसों में गुरुग्राम में 52, फरीदाबाद में 29, पंचकूला में 13, रोहतक में 19, हिसार में 2, पानीपत में 2, झज्जर में 7, सिरसा में 3, यमुनानगर में 2, अंबाला में 2, कुरुक्षेत्र में 1, करनाल में 1, नूंह में 1 और जींद में 1 केस शामिल है।
यह भी पढ़ें : India Coronavirus : देश में आज 556 नए मामले
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…