Haryana Covid Cases : प्रदेश में आज आए इतने केस

इंडिया न्यूज, Haryana Covid Cases : प्रदेश में कोरोना वायरस के केसों में उतार-चढ़ाव जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48 नए केस सामने आए हैं, जबकि कल 43 मामले सामने आए थे। हरियाणा में संक्रमितों की कुल संख्या अब 10,55,634 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फेस्टिवल सीजन के चलते हमें अभी भी ऐहतियात बरतने की जरूरत है।

एक्टिव केसों में लगातार गिरावट

वहीं एक्टिव केस लगातार कम होते नजर आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 256 रह गई है। एक्टिव केसों के गिरते गिरावट के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता कम हुई है। मौत के आंकड़ें भी घटे हैं जोकि सभी के लिए काफी सुखद है। प्रदेश में आज भी कोरोना से कोई मौत की खबर सामने नहीं आई है।

इन जिलों में इतने हैं एक्टिव केस

बता दें कि सक्रिय केसों में गुरुग्राम में 52, फरीदाबाद में 29, पंचकूला में 13, रोहतक में 19, हिसार में 2, पानीपत में 2, झज्जर में 7, करनाल में 1, अंबाला में 2, कुरुक्षेत्र में 1, यमुनानगर में 2, सिरसा में 3, नूंह में 1 और जींद में 1 केस शामिल है।

अपने हाथों को बार-बार साबून से साफ करते रहें

जब आपकी बारी हो, तब वैक्सीन जरूर लगवाएं। खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को अच्छी तरह ढक लें। हर व्यक्ति से आवश्यक दूरी बनाए रखें। सार्वजनिक रूप से मास्क पहनें। अल्कोहल-आधारित हैंड सैनेटाइजर का बार-बार प्रयोग करें। अपने हाथों को बार-बार साबून से साफ करें।

यह भी पढ़ें : India Coronavirus Disease : कोरोना का ग्राफ गिरा, आज केवल इतने केस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

3 hours ago