India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता, जिसका नाम रेणु है, ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 6 मार्च 2023 को सुखविन्द्र चौहान से हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही रेणु के पति ने उसे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
रेणु का आरोप है कि हनीमून के दौरान भी उसे बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया और ससुराल जाकर भी उसे कोई राहत नहीं मिली। उसने यह भी दावा किया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक व्यवहार किया और ससुर ने अश्लील बातें की। इस उत्पीड़न के कारण, रेणु को तीन दिन बाद मायके भेज दिया गया। जब उसने अपने पिता को सच्चाई बताई, तो उन्होंने उसे ससुराल भेजने का प्रयास किया, लेकिन सुखविन्द्र ने उसे अकेले मुंबई बुलाने का कहा।
रेणु ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज के रूप में पैसे और जेवरात की मांग की। जब वह इस मांग को पूरा नहीं कर पाई, तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही, ससुराल वालों ने उसकी सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और अन्य गहने भी रख लिए।
इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई की है। घरौंडा थाना की जांच अधिकारी सुदर्शना ने बताया कि दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप में पति सुखविन्द्र चौहान, ससुर, सास, मामा और मामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…
25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…
चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidate Krishan Lal Panwar : इसराना विधानसभा से भाजपा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…