Haryana Cyber Crime : पूर्व मुख्यमंत्री की बहू का वाट्सअप हैक कर लोगों से ठगे रुपए, केस दर्ज

इंडिया न्यूज, Haryana News (Cyber Crime):  फरीदाबाद में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता की पुत्रवधू (Daughter-in-law of former Chief Minister Banarasi Das Gupta) सेक्टर-21 ए निवासी दर्शना गुप्ता का साइबर ठगों ने वाट्सएप हैक कर लिया। साइबर ठगों ने दर्शना के दोस्तों व रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर 85 हजार रुपए भी ठग लिए हैं। दर्शना गुप्ता की शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

12 जुलाई को आई थी कॉल

दर्शना गुप्ता (Darshana Gupta) ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई। जिसने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और उन्हें अपने मोबाइल पर एक कोड डायल करने को कहा।

जैसे ही कोड डायल किया तो इसके कुछ ही समय बाद उनके पास दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आने शुरू हो गए और खाते से पैसे भी गायब होने लगे। रिश्तेदारों के फोन आने के बाद मालूम हुआ कि उसके साथ साइबर ठगों ने ठगी की है।

दर्शना गुप्ता ने सभी जानकारों को दी वाट्सऐप हैक होने की जानकारी

बता दें कि दर्शना गुप्ता सेक्टर-21ए आरडब्ल्यूए की सदस्य हैं। वे बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा कई प्रमुख वाट्स-एप ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने तमाम ग्रुप और अपने संपर्कों को मैसेज कर वाट्स-एप हैक होने की जानकारी दी है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : थाना प्रभारी

साइबर थाना प्रभारी बंसत सिंह का कहना है कि वाट्सएप हैक कर रुपयों के लिए मैसेज भेजने का जिले में यह संभवत: पहला मामला है। इससे पहले फेसबुक अकाउंट हैक करके या डमी अकाउंट बनाकर फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से रुपए मांगने के मामले सामने आते थे। जिस बैंक खाते में रुपये गए हैं, वह हमने सीज करा दिया है। दर्शना गुप्ता का वाट्सएप अकाउंट भी हैकिंग से हटा दिया है। साइबर ठगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Aam Aadmi Party Haryana : ‘आप’ ने संगठन का किया विस्तार, भूषण मित्तल उत्तरी जोन अध्यक्ष बने

यह भी पढ़ें : India Coronavirus: भारत में आज फिर कोरोना के केस 20 हजार के पार

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

33 mins ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

3 hours ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

4 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

5 hours ago