प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election 2024 : भाजपा साम, दाम, भेद और दंड की नीति…, कुलदीप वत्स ने लिया आड़े हाथों

  • झज्जर के गांव ढ़ाकला में पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप वत्स, भाजपा की लगा डाली वाट

  • भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़ के पैतृक गांव ढ़ाकला में कांग्रेस उम्मीदवार का भव्य स्वागत

  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनने का किया दावा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024 : झज्जर की बादली विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप वत्स को क्षेत्र की जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार वत्स बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव ढ़ाकला में पहुंचे। भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश धनखड़ के पैतृक गांव ढ़ाकला गांव में पहुंचने पर कुलदीप वत्स का ग्रामीणों की तरफ से जोरदार स्वागत किया और कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप वत्स को अपना आशीर्वाद देने के लिए भारी संख्या में गांव के ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे।

Haryana Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा

कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने अपने भाषण के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए अनेकों आरोप लगाए और कहा 10 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हरियाणा प्रदेश को विकास के नाम पर पीछे धकेलने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में साम, धाम, दंड, भेद की नीति अपना रही है लेकिन बादली क्षेत्र की जनता और ढ़ाकला गांव का पूरा आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी के साथ है।

जनता बेसब्री सेे हुड्‌डा सरकार का इंतजार कर रही

लोग आज भी चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज को याद करते हैं, क्योंकि भाजपा ने हर वर्ग को दुखी और परेशान करने का काम किया है। चाहे खिलाड़ियों की बात हो या फिर किसानों की बात या जवानों की बात हो, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर वर्ग को प्रताड़ित करने का काम किया है। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में परिवर्तन करने का काम करेगी और हरियाणा में पूर्ण बहुमत से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

Haryana Assembly Election : जनता देखिए, कुर्सियां कम पड़ गईं…, जानें क्या दावा कर गए अनुराग ठाकुर

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-Vinesh Phogat: प्रधानमंत्री का फोन आया था, लेकिन…,विनेश फोगाट ने चुनाव के दौरान किया बड़ा खुलासा

Haryana-Vinesh Phogat: प्रधानमंत्री का फोन आया था, लेकिन...,विनेश फोगाट ने चुनाव के दौरान किया बड़ा…

8 seconds ago

Dera Chief Jasdeep Singh Gill Z Plus Security : ब्यास डेरा मुखी जसदीप सिंह गिल को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dera Chief Jasdeep Singh Gill Z Plus Security :  केंद्र…

14 mins ago

Haryana Elections: पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के 12 बड़े ऐलान, कृषि बजट में किसानों के कर्ज माफ

Haryana Elections: पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के 12 बड़े ऐलान, कृषि बजट में किसानों के…

22 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘हरियाणा चुनाव में AAP सभी को चौंका देगी’, चुनाव के बीच ऐसा क्यों बोले अमन अरोड़ा ?

Haryana Assembly Election: 'हरियाणा चुनाव में AAP सभी को चौंका देगी', हरियाणा चुनाव के बीच…

30 mins ago

Rahul Gandhi: किसान, जवान और संविधान पर फोकस, राहुल गांधी का मंच से बड़ा बयान

Rahul Gandhi: किसान, जवान और संविधान पर फोकस, राहुल गांधी का मंच से बड़ा बयान…

44 mins ago