प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election 2024: बादशाहपुर में अमित शाह के समर्थन के बाद क्या बीजेपी के राव नरबीर सिंह को मिली मजबूती?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान सभी दल पूरा दम-खम लगाए हुए हैं। दरअसल, रैली के दौरान राव नरबीर सिंह ने हरियाणा के विकास के लिए बीजेपी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और इसकी तुलना पिछली कांग्रेस सरकार से की रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले समर्थन के बाद बादशाहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राव नरबीर सिंह के प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। कहाजा रहा है कि अमित शाह के समर्थन के बाद उन्हें अपनी सीट से काफी महत्वता मिल रही है।

  • सिंह का कांग्रेस पर हमला
  • शाह ने सिंह का किया था समर्थन

Gurmeet Ram Rahim: हरियाणा में वोटिंग से पहले 20 दिन की पैरोल पर बाहर आएगा राम रहीम, EC ने चुनाव के दौरान इन बातों पर लगाई रोक

सिंह का कांग्रेस पर हमला

दरअसल, सोमवार को बादशाहपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए राव नरबीर सिंह ने हरियाणा के विकास के लिए बीजेपी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और इसकी तुलना पिछली कांग्रेस सरकार से की। इस दौरान, सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान हरियाणा को विकास परियोजनाओं के लिए सिर्फ 41,000 करोड़ रुपये मिले, जबकि बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 2.92 लाख करोड़ रुपये बांटे हैं।

Kalka Legislative Assembly : राजनाथ सिंह ने रायपुररानी में किया भाजपा का घोषणा पत्र जारी

शाह ने सिंह का किया था समर्थन

दरअसल, रविवार को एक रैली के दौरान शाह ने मतदाताओं से हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिंह को भारी जीत के साथ चुनने की अपील की और कहा कि अगर वो सीट जीतते हैं, तो बीजेपी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सिंह एक अहम नेता के रूप में उभरें। इसे लेकर सिंह ने कहा,”गुरुग्राम और बादशाहपुर में आगामी परियोजनाएं, जिनमें 700 बिस्तरों वाला अस्पताल, 100 एकड़ का विश्व स्तरीय इनटेक हब और अरावली पहाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की जंगल सफारी शामिल है, मेरे दिल के बहुत करीब हैं और दुनिया भर में मेरा नाम रोशन करेंगी।

Rao Inderjit Singh : यह चुनाव केवल विधानसभा का चुनाव नहीं, बल्कि दक्षिण हरियाणा के मान सम्मान का चुनाव

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Jhajjar Assembly : गीता भुक्कल ने बीजेपी का किया घेराव, कह दी इतनी बड़ी बात

झज्जर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार गीता भुक्कल ने अपना चुनाव प्रचार किया तेज…

6 mins ago

Haryana Election 2024: विनेश फोगाट के साथ प्रियंका गांधी, जुलाना में बरसेंगे कांग्रेस के महारथी

Haryana Election 2024: विनेश फोगाट के साथ प्रियंका गांधी, जुलाना में बरसेंगे कांग्रेस के महारथी…

48 mins ago

Murder in Kurukshetra : कुछ माह पहले ही लौटा था विदेश से और अब उतार दिया मौत के घाट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder in Kurukshetra: हरियाणा में आए दिन अपराध का ग्राफ…

51 mins ago