होम / Haryana Election 2024: विनेश फोगाट के साथ प्रियंका गांधी, जुलाना में बरसेंगे कांग्रेस के महारथी

Haryana Election 2024: विनेश फोगाट के साथ प्रियंका गांधी, जुलाना में बरसेंगे कांग्रेस के महारथी

• LAST UPDATED : October 1, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रचार का माहौल तेजी से बढ़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं, खासकर कांग्रेस पार्टी, जिसने इस बार की चर्चित प्रत्याशी विनेश फोगाट के समर्थन में प्रियंका गांधी को उतारने का निर्णय लिया है। प्रियंका गांधी बुधवार, 2 अक्टूबर को जींद के जुलाना में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गाँधी लेंगी जनसभा में हिस्सा

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी सुबह 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से जुलाना पहुंचेंगी, जहां वे अनाज मंडी में चुनावी जनसभा में हिस्सा लेंगी। इस सभा के बाद, उनका अगला पड़ाव बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र होगा, जहां वे फिर से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचेंगी और एक और जनसभा को संबोधित करेंगी। जुलाना विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

आज से बदल जाएंगे ये नियम! फायदा होगा या नुकसान

कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी ने कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है, और आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, इनेलो-बसपा गठबंधन से डॉ. सुरेंद्र लाठर भी चुनावी मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इनेलो ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस ने 2004 में यहाँ जीत की हासिल

जुलाना सीट जाट बाहुल्य क्षेत्र है, और यहां जाट वोटर चुनाव परिणामों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस सीट को इनेलो का गढ़ माना जाता है, और पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस यहां जीतने में असफल रही है। कांग्रेस ने आखिरी बार 2004 में यहां जीत दर्ज की थी, जबकि इनेलो ने अब तक के 13 विधानसभा चुनावों में से 9 बार यहां विजय हासिल की है। ऐसे में, कांग्रेस के लिए यह चुनावी क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण बन गया है।

Sachin Pilot: नीरज शर्मा के बाद उनके ही गढ़ में फिसली सचिन पायलट की जुबान, कांग्रेस के स्टार प्रचारक हो रहे खूब ट्रोल

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox