प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election 2024: विनेश फोगाट के साथ प्रियंका गांधी, जुलाना में बरसेंगे कांग्रेस के महारथी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रचार का माहौल तेजी से बढ़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं, खासकर कांग्रेस पार्टी, जिसने इस बार की चर्चित प्रत्याशी विनेश फोगाट के समर्थन में प्रियंका गांधी को उतारने का निर्णय लिया है। प्रियंका गांधी बुधवार, 2 अक्टूबर को जींद के जुलाना में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गाँधी लेंगी जनसभा में हिस्सा

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी सुबह 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से जुलाना पहुंचेंगी, जहां वे अनाज मंडी में चुनावी जनसभा में हिस्सा लेंगी। इस सभा के बाद, उनका अगला पड़ाव बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र होगा, जहां वे फिर से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचेंगी और एक और जनसभा को संबोधित करेंगी। जुलाना विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

आज से बदल जाएंगे ये नियम! फायदा होगा या नुकसान

कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी ने कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है, और आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, इनेलो-बसपा गठबंधन से डॉ. सुरेंद्र लाठर भी चुनावी मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इनेलो ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस ने 2004 में यहाँ जीत की हासिल

जुलाना सीट जाट बाहुल्य क्षेत्र है, और यहां जाट वोटर चुनाव परिणामों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस सीट को इनेलो का गढ़ माना जाता है, और पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस यहां जीतने में असफल रही है। कांग्रेस ने आखिरी बार 2004 में यहां जीत दर्ज की थी, जबकि इनेलो ने अब तक के 13 विधानसभा चुनावों में से 9 बार यहां विजय हासिल की है। ऐसे में, कांग्रेस के लिए यह चुनावी क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण बन गया है।

Sachin Pilot: नीरज शर्मा के बाद उनके ही गढ़ में फिसली सचिन पायलट की जुबान, कांग्रेस के स्टार प्रचारक हो रहे खूब ट्रोल

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Haryana Elections 2024: ‘ये सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है’, चुनावी रण में नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत की…

33 seconds ago

Railway News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! फेस्टिवल सीजन में चलेंगी 56 स्पेशल ट्रेनें

Railway News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! फेस्टिवल सीजन में चलेंगी 56 स्पेशल ट्रेनें Railway News:…

4 mins ago

Rahul Gandhi Sonipat Road Show LIVE Update : हरियाणा में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार.., बीजेपी पर राहुल गांधी ने छोड़े व्यंग्य बाण

 विजय संकल्प रैली में भाजपा पर जमकर साधा निशाना India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul…

12 mins ago

Ram Rahim Parole List : डेरामुखी को 4 साल में इतनी बार मिल चुकी पैरोल, देखें पूरी लिस्ट

India News (इंडिया न्यूज), Ram Rahim Parole List : साध्वियाें से यौन शाेषण के मामले…

53 mins ago

Employees Union Statement: ‘पुरानी पेंशन योजना को लेकर कर्मचारी संघ ने AAP पर लगाया बड़ा आरोप

Employees Union Statement: 'पुरानी पेंशन योजना को लेकर कर्मचारी संघ ने AAP पर लगाया बड़ा…

60 mins ago

Haryana Elections 2024: ‘BJP एडजस्ट करना चाहती थी पर मैंने..’, पार्टी से सस्पेंशन पर बोले पूर्व मंत्री

Haryana Elections 2024: 'BJP एडजस्ट करना चाहती थी पर मैंने..', पार्टी से सस्पेंशन पर बोले…

1 hour ago