प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election 2024: कांग्रेस की मिटिंग में हंगामा, बीच में ही चले गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर मतभेद उभर आए हैं। हाल ही में हुई बैठक में कुछ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ गठबंधन पर नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस की उप-समिति ने इस मुद्दे पर वरिष्ठ नेताओं जैसे दीपक बाबरिया, टी.एस. सिंहदेव और अजय माकन के साथ चर्चा की। पार्टी के अंदर कुछ नेता वोटों के विभाजन को रोकने के लिए आप के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं, जबकि अन्य ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गुट नाराज

गठबंधन पर खासतौर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गुट नाराज है। खबरों के मुताबिक, बैठक में हंगामा हुआ, जिसके बाद हुड्डा नाराज होकर चले गए। इसके अलावा, कई विधायकों के टिकट कटने की भी अटकलें लग रही हैं, जिससे हुड्डा गुट के नेता असहज महसूस कर रहे हैं। बैठक के बाद कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में आप का कोई मजबूत आधार नहीं है और कांग्रेस को उनके साथ गठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान का है कि कांग्रेस को हरियाणा में आप के साथ गठबंधन करना चाहिए या नहीं।

BJP Leader Latika Sharma Statement : रायपुर रानी से मोरनी तक नापने की हिम्मत है मेरे पास : लतिका शर्मा

कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर असहमति

अजय सिंह यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस हरियाणा में लोगों के दिलों में बसी हुई है और आप कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकती। वहीं, टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है और यह दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दोनों पार्टियां सहज महसूस करती हैं, तो मिलकर काम किया जाएगा, नहीं तो अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ा जाएगा। कुल मिलाकर, हरियाणा में कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर पार्टी के भीतर असहमति है। इस मुद्दे पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान के हाथ में है, जो राज्य की राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेगा।

Aaj Ka Rashifal 06 September 2024: आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा, पढ़ें राशिफल

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

6 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

7 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

7 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

7 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

7 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस अलर्ट  India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024…

8 hours ago