प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Election: सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कांग्रेस की सूची? हो गया सारा गेम-प्लान चौपट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election: हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों में टिकटों को लेकर जमकर घमासान मचा हुआ है। अभी तक किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर फर्जी सूचियों की भरमार हो गई है। पहले भाजपा की एक फर्जी सूची वायरल हुई और अब कांग्रेस की भी एक नकली सूची सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने बताई सूचि

कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि वायरल हो रही सूची पूरी तरह से फर्जी है। कांग्रेस ने इस सूची को नकारते हुए कहा है कि यह सिर्फ भ्रम फैलाने का एक प्रयास है और उनके द्वारा ऐसी कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। कांग्रेस ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है और आरोप लगाया है कि भाजपा जैसे पार्टी के लोग जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के झूठे प्रचार का सहारा ले रहे हैं।

Haryana Election 2024: इस चुनाव में दिखेगा पारिवारिक कलह, आमने-सामने दिखेंगी दो पहलवान बहनें !

फर्जी सूचि में 16 उम्मीदवारों के नाम

वायरल सूची में कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल बताए गए हैं, जिनमें कालका, पंचकूला, अंबाला सिटी, मुलाना, लाडवा, थानेसर, शाहाबाद, यमुनानगर, कैथल, और अंबाला कैंट जैसे क्षेत्रों के नाम शामिल हैं। इसमें रणदीप सुरजेवाला का नाम भी कैथल से प्रत्याशी के रूप में दर्शाया गया है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में उनकी आधिकारिक सूची जारी नहीं हुई है और ऐसी किसी भी सूची पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

जनता से की अपील

पार्टी ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी सोशल मीडिया की फर्जी सूचियों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करें। कांग्रेस का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए इस तरह की गलत सूचनाओं का फैलाना बेहद गंभीर मुद्दा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Robbery Crime: नौकर को कैश देना पड़ा मालिक को भारी, लाख रुपये और स्कूटी लेकर हुआ फरार

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago