होम / Haryana Elections: हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने बुलाई कोर कमेटी मीटिंग, आज शाम आ सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Haryana Elections: हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने बुलाई कोर कमेटी मीटिंग, आज शाम आ सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

BY: • LAST UPDATED : August 29, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली उम्मीदवारों की सूची आज जारी होने की संभावना है। इसके लिए दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेता, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हैं, उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे। इस सूची में 20 से 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के घर पर भी हुई बैठक

इसके पूर्व, हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर भी एक बैठक हुई थी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाग लिया। हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की दो दिवसीय बैठक में भी संभावित टिकट दावेदारों की सूची पर विचार किया गया था। इस सूची पर अब भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा की जा रही है।

Delhi Restaurant Murder : ग्राहक ने पूछा-ऑर्डर लाने में देरी क्यों? तो भड़का रेस्टोरेंट मालिक, कर दी हत्या

कोर ग्रुप की बैठक के बाद, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसकी अगुआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महासचिव बीएल संतोष, मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन बडौली के साथ अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

राजनितिक समीकरण

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक समीकरण भी सामने आ चुके हैं। इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गठबंधन किया है, जिसमें INLD 53 और BSP 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जननायक जनता पार्टी (JJP) और चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी (ASP) के बीच भी गठबंधन हुआ है, जिसमें JJP 70 और ASP 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जबकि पिछली बार उन्होंने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था और कोई सीट नहीं जीत पाई थी।

MBBS Student Clash: जूनियर-सीनियर्स के बीच पुशअप्स को लेकर बवाल, जानें पूरा मामला

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT