प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Exit Poll : हरियाणा के इन जिलों में BJP का क्या है हाल, नतीजों से पहले एग्जिट पोल का बड़ा दावा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Exit Poll : हरियाणा विधानसभाचुनाव के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रदेश की कुर्सी पर किसका हक होगा। आपको बता दें, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों का चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित होने जा रहा है। इससे पहले आए अधिकतर एग्जिट पोल्स में अनुमान जाहिर किया गया है कि 10 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की वापसी हो सकती है। वहीं एक दशक से हरियाणा की सत्ता में बैठी बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल हैरानी की बात तो यह है कि, भाजपा को उसके सबसे बड़े गढ़ गुरुग्राम, फरीदाबाद और जीटी करनाल रोड पर भी बड़ा झटका लग सकता है साथ ही निराशा भी मिल सकती है।

  • हरियाणा में अब की बार किसकी सरकार ?
  • फरीदाबाद में क्या है बीजेपी का हाल?

Haryana Weather: कैसा रहेगा हरियाणा के जिलों का तापमान, होगी बारिश या बढ़ेगी गर्मी, जाने यहां

हरियाणा में अब की बार किसकी सरकार ?

सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम जोन की 11 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला दिख रहा है। यहां कांग्रेस और बीजेपी को 5-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एक सीट पर इनोलो को जीत मिल सकती है। अगर बात करें पिछली बार की तो यहां 8 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, 2014 में बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर हरियाणा में अपना परचम लहराया था। आपको बता दें, इन सीटों पर अहीरों की अच्छी आबादी है।

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

फरीदाबाद में क्या है बीजेपी का हाल?

दरअसल, फरीदाबाद को भी बीजेपी का बड़ा गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक फरीदाबाद-नूंह जोन की 9 सीटों पर बीजेपी के लिए परिणाम इस बार अच्छा नहीं रहेगा। आपको बता दें, फरीदाबाद में कांग्रेस को 9 और बीजेपी को तीन सीटें मिल सकती हैं। इस बार के एग्जिट पोल बताते हैं कि, कांग्रेस हरियाणा में 53 से 65 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। बीजेपी को 18-28 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 1-5 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस को 43 फीसदी और भाजपा को 35 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।

ये एक्ट्रेस नहीं बनेंगी Bigg Boss 18 का हिस्सा, खुद बताया

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Haryana Exit Poll Results : प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार! भाजपा अभी भी लगातार कर रही सरकार बनाने का दावा

नायब सैनी बोले-सरकार बनाने की सारी व्यवस्थाएं हमारे पास तो हुड्डा और सैलजा बोले-एक्जिट पोल…

37 seconds ago

Firing in Nuh: चुनावी रंजिश में खुलेआम फायरिंग, गली में खेल रहे बच्चे को लगी गोली, जाने पूरा मामला

Firing in Nuh: चुनावी रंजिश में खुलेआम फायरिंग, गली में खेल रहे बच्चे को लगी…

21 mins ago

Haryana Exit Poll: हमें हारना मंजूर है लेकिन…; केजरीवाल ने एग्जिट पोल के बाद AAP नेताओं को दी बड़ी नसीहत

Haryana Exit Poll: हमें हारना मंजूर है लेकिन...; केजरीवाल ने एग्जिट पोल के बाद AAP…

22 mins ago

Governor Bandaru Dattatreya in Rohatak : राज्यपाल बोले- भारत में त्योहारों का अपना विशेष महत्व, नागरिकों को दी दशहरे की अग्रिम शुभकामनाएं

दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का है प्रतीक हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय…

49 mins ago

Faridabad Crime: छोटी सी बात पर हुआ बड़ा कांड, पानी भरने जा रहा था युवक, पड़ोसी ने ही ले ली जान

Faridabad Crime: छोटी सी बात पर हुआ बड़ा कांड, पानी भरने जा रहा था युवक,…

1 hour ago

Haryana Polls : प्रदेश में दर्ज 67.90% मतदान के बाद अब नजरें टिकीं रिजल्ट पर

सिरसा में सबसे अधिक 75.36 प्रतिशत और सबसे कम फरीदाबाद में 56.49 प्रतिशत रहा मतदान…

1 hour ago