होम / Haryana Exit Polls : करवट लेने जा रही प्रदेश की राजनीति, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकी सबकी निगाहें

Haryana Exit Polls : करवट लेने जा रही प्रदेश की राजनीति, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकी सबकी निगाहें

• LAST UPDATED : October 7, 2024
  • प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना

पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Exit Polls : हरियाणा की राजनीति में अगले 24 घंटे निर्णायक साबित होने जा रहे हैं। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों के नतीजे  आने वाले हैं और एग्जिट पोल्स के अनुसार कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होने वाली है, जिसमें कांग्रेस को 60 सीटों के आसपास जीत मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस स्थिति ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल को चरम पर पहुंचा दिया है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आया है।

Haryana Exit Polls : कांग्रेस की बढ़त और एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी

एग्जिट पोल्स में सभी प्रमुख एजेंसियों ने एक सुर में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ते हुए दिखाया है। विभिन्न एग्जिट पोल्स के मुताबिक कांग्रेस को 60 सीटों के करीब सफलता मिलती दिखाई है, जिससे वह हरियाणा में नई सरकार बना सकेगी। यह संभावनाएं प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्शाती हैं, जहां भाजपा और अन्य विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है।

मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम सबसे आगे

कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम सबसे आगे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते हुड्डा की प्रदेश में पकड़ बेहद मजबूत है। हुड्डा ने चुनाव परिणामों से पहले ही संभावित विजेता उम्मीदवारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और संगठनात्मक रणनीतियों पर भी काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो हुड्डा मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल सकते हैं।

डिप्टी सीएम पद को लेकर अटकलें जारी

मुख्यमंत्री पद के साथ ही डिप्टी सीएम पद को लेकर भी कांग्रेस के भीतर चर्चाएं तेज हैं। कुमारी सैलजा का नाम भी इस दौड़ में प्रमुखता से उभर रहा है। हालांकि पार्टी हाईकमान ने अब तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान हरियाणा की सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेगा, ताकि सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।

दिल्ली में हाईकमान से बैठकें

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच हाल ही में दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। बैठकों में संभावित विजेता प्रत्याशियों और सत्ता गठन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अब हुड्डा की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विशेषकर राहुल गांधी से मुलाकात की संभावना है, जिसमें सरकार गठन और मुख्यमंत्री पद पर अंतिम मुहर लग सकती है।

अंतिम परिणामों पर टिकी निगाहें

हरियाणा की राजनीति में अगले दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। मतगणना के बाद प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। कांग्रेस की ओर से जीत के संकेत मिलने के बाद भाजपा और अन्य दलों के भीतर बेचैनी बढ़ गई है। चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने की स्थिति में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है, लेकिन डिप्टी सीएम पद और अन्य प्रमुख मंत्रियों के नामों पर पार्टी भीतर मंथन जारी है।हरियाणा की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें अब मतगणना के अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जो प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देंगे।

Haryana Polls : प्रदेश में दर्ज 67.90% मतदान के बाद अब नजरें टिकीं रिजल्ट पर

Haryana Assembly Elections : इस सांसद के नाम पर चुनाव में हो गया खेला, जानें पूरा मामला

Haryana Exit Poll : हरियाणा के इन जिलों में BJP का क्या है हाल, नतीजों से पहले एग्जिट पोल का बड़ा दावा 

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की महिला नेता से हुई सरेआम छेड़छाड़, बीजेपी ने कांग्रेस की लगाई जमकर वाट

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox