प्रदेश की बड़ी खबरें

Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा को ITBP की 5 और CRPF की 10 कंपनियां मिली

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Elections 2024, चंडीगढ़ : प्रदेश में लोकसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, जिसको लेकर हरियाणा को केंद्र से 10 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और 5 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की कंपनियां मिली हैं। उक्त जानकारी प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने दी। वहीं उन्होंने कहा कि वह चुनाव कराने को बिल्कुल तैयार हैं।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग का लक्ष्य

वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना चुनाव आयोग का लक्ष्य है। इसके मद्देनजर राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व आईटीबीपी की कंपनियों को भी मुस्तैदी से तैनात किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व को हर्ष, शांति, भाईचारे के साथ मनाना राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों की जिम्मेदारी है।

कहां पर तैनात होंगी कितनी कंपनियां

कुल 15 सुरक्षा कंपनियों को प्रदेश में तैनात किया जाना है। इनमें से अंबाला लोकसभा क्षेत्र (पंचकूला एवं यमुनानगर) में सीआरपीएफ की 2 कंपनियां कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ की एक, करनाल लोकसभा क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ की 1, सिरसा लोकसभा क्षेत्र, जिसमें सिरसा, फतेहाबाद व डबवाली जिले शामिल हैं, के लिए सीआरपीएफ की 2, हिसार लोक सभा क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ की 2, रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ की 2 कंपनियां, जिसमें एक रोहतक जिले में व एक झज्जर में तैनात की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Gurugram Crime News : गुरुग्राम में इनामी बदमाश दबोचा, कई वारदात में है शामिल

यह भी पढ़ें : Haryana Rain : प्रदेशभर में सुबह से बारिश, कई जगह ओलावृष्टि

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

39 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

11 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago