प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana goverment: हरियाणा सरकार आई एक्शन मोड में, कैथल में खेत में आग लगाते हुए 10 किसानों को किया गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana goverment: हरियाणा में नायब सरकार के आने के बाद पार्टी ने सारा कार्येभार संभाला हुआ है। परली जलने के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हाल ही में नायब सरकार ने एक आदेश जारी किया। जिस आदेश में परली जलाने वाले किसानों पर FIR की जाएगी। हरियाणा पुलिस द्वारा इस धान के मौसम में पराली जलाने के मामले में पहली गिरफ्तारी के एक दिन बाद कैथल पुलिस ने सोमवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जिससे जिले में पराली जलाने वालों की संख्या 14 हो गई। कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए फसल अवशेष जलाने के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन खेतों में आग लगाने के केवल दो मामले सामने आए, जिनमें से एक फरीदाबाद और एक झज्जर जिलों में था।

  • पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
  • जानिए पराली जलाने वालों का आकड़ा

Kumari Selja Statement: कुमारी सैलजा के बदले सुर, नायब सरकार के मंत्रियों को दे दी शुभकामनाएं

पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी

आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने में अब तक यह सबसे कम मामले हैं। 1 अक्टूबर को तीन मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 15 सितंबर से शुरू हुए इस धान के मौसम में सोमवार तक राज्य में पराली जलाने के 655 मामले दर्ज किए गए। वहीं कैथल पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर फसल अवशेषों को आग लगाने के आरोप में पुंडरी में पांच किसानों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं ढांड और गुहला में तीन-तीन किसानों को और अन्य क्षेत्रों में शेष किसानों को गिरफ्तार किया गया।

Rajya Mantri Gaurav Gautam : अधिकारियों द्वारा कई रुके हुए विकास कार्यों के गोलमोल जवाबों पर नाराज़ हुए ये…युवा मंत्री

जानिए पराली जलाने वालों का आकड़ा

हरियाणा से लेकर दिल्ली-पंजाब में किसानों के पराली जलाने के कारण प्रदुषण दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। कजिसके कारण हरियाणा सरकार को एक्टिव होना पड़ा और यह फैसला लेना पड़ा। वहीं कैथल के कृषि उपनिदेशक बाबू लाल ने जानकारी दी कि जिले में 123 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 40 मामलों में आग लगने का स्थान नहीं पाया गया। 1.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। कैथल के डिप्टी कमिश्नर विवेक भारती ने कहा कि इस साल जिले के 21,485 किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 21.88 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

सलमान को इस जगह मारने का बनाया था प्लान

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Kidnapping Case: जिला पार्षद के बेटे का अपहरण, प्रत्याशी मंजू हुड्डा पर कार्रवाई शुरू

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kidnapping Case: रोहतक में जिला पार्षद नीलम खत्री के 14…

1 min ago

Cyber Fraud Alert: सावधान! आ साइबर फ्रॉड का नया तरीका, जानें कैसे हो सकते हैं सुरक्षित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cyber Fraud Alert: वर्तमान में तकनीकी प्रगति के साथ-साथ साइबर…

15 mins ago

Haryana Crime News: हरियाणा में ASI ने की आत्महत्या, छत पर बैठे बैठे खुद के सिर में मारी गोली

 हरियाणा के हिसार से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, हरियाणा में हिसार जिले…

32 mins ago

Haryana Weather: जल्द होगी सर्दी की शुरुआत, कब बदलेगा मौसम, जानें अपडेट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: इस वर्ष हरियाणा में ठंड की शुरुआत पिछले…

36 mins ago

Rajesh Khullar News: राजेश खुल्लर बने CM सैनी के CPS, जानिए कब से होगी पद पर नियुक्ति

आज से तीन दिन पहले राजेश खुल्लर की पद नियुक्ति को लेकर मामला डामाडोल था।…

1 hour ago

Kumari Selja Statement: कुमारी सैलजा के बदले सुर, नायब सरकार के मंत्रियों को दे दी शुभकामनाएं

हरियाणा में कांग्रेस के सुर बदलते हुए नजर आने लगे हैं। जहाँ एक तरफ कांग्रेस…

2 hours ago