होम / Former PM Dr. Manmohan Singh के निधन पर हरियाणा सरकार ने भी सात दिवसीय राजकीय शोक किया घोषित

Former PM Dr. Manmohan Singh के निधन पर हरियाणा सरकार ने भी सात दिवसीय राजकीय शोक किया घोषित

BY: • LAST UPDATED : December 27, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Former PM Dr. Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा सरकार ने भी सात दिन 26 दिसंबर, 2024 से 01 जनवरी, 2025 तक राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार सात दिवसीय राजकीय शोक की अवधि के दौरान पूरे हरियाणा राज्य में सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि के दौरान राज्य सरकार के सभी समारोह रद्द रहेंगे और कोई सरकारी मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

Former PM Dr. Manmohan Singh : 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि वीरवार, 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती में कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद एम्स ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। दिल्ली कांग्रेस ने इस खबर की पुष्टि की है। मनमोहन सिंह का राजनीतिक करियर ऐतिहासिक रहा।

Kumari Selja ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त, कहा – ‘देश उनका योगदान को हमेशा याद रखेगा’ 

Minister Anil Vij ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन को बताया दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक, कहा- ‘यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT