होम / Mohan Lal Badauli : हरियाणा सरकार ने गत 10 वर्षों में करवाए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य

Mohan Lal Badauli : हरियाणा सरकार ने गत 10 वर्षों में करवाए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य

• LAST UPDATED : October 2, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badauli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा के लिए की वोट की अपील भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली का आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा के सबसे बड़े गांव सिवाह में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। पूरे गांव में हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई। पानीपत ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे।

गांव सिवाह की महिला सरपंच सुनीता कादियान ने सभी का स्वागत किया और आर्य बाल भारती के प्रधान रणदीप कादियान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सर छोटू राम और अमर शहीद रणवीर सिंह कादियान को भी सभी वक्ताओं ने याद किया।

Mohan Lal Badauli : तेजी से विकास के लिए भाजपा को फिर एक बार जीत दिलवानी चाहिए

समारोह विशेषता यह रही कि इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप, सतीश शर्मा और रमेश सिंगला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि गांव सिवाह धार्मिक, ऐतिहासिक गांव ही नहीं है बल्कि यह स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों व अमर शहीदों का गांव भी है। उन्होंने कहा कि देश धर्म की रक्षा और हरियाणा के तेजी से विकास के लिए सभी मतदाताओं को 5 अक्टूबर को कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को फिर एक बार रिकॉर्ड तोड़ जीत दिलवानी चाहिए।

किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देने का संकल्प लिया गया

उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र महिला सशक्तिकरण और युवा कल्याण पर आधारित है। हरियाणा सरकार द्वारा गत 10 वर्षों में करवाए गए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है जिससे लगता है कि आगामी 8 अक्टूबर को हरियाणा में भारी बहुमत के साथ फिर एक बार भाजपा सरकार का गठन होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संकल्प पत्र की घोषणा की है इस संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान, कर्मचारी, व्यापारी, गरीब, युवा और महिलाओं के कल्याण की सही सोच की झलक साफ दिखाई देती है। इस संकल्प पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को जहां 2100 रुपए प्रति माह मिलेंगे वही छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को एक स्कूटी देने, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी देने का संकल्प लिया गया है।

डायलिसिस की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध करवाए जाएगी

राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर महिलाओं को जहां 2100 रुपए मासिक दिए जाएंगे वहीं चिरायु आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा दी जाएगी। यही नहीं प्रदेश के 2 लाख प्रतिभाशाली युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी।

हरियाणा के 5 लाख युवाओं को नौकरी दी जायगी। इसके अलावा 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। हरियाणा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास भी बनाए जाएंगे और सभी सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध करवाए जाएगी।

हर घर ग्रहणी योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा

आर्य बाल भारती के प्रधान रणदीप कादियान ने कहा कि भाजपा ने शिक्षा के साथ साथ हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं शामिल की हैं। हरियाणा के हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी बनाई जाएगी। हर घर ग्रहणी योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के ओबीसी एवं एससी जातियों के छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति दी जाएगी।

रघुनाथ कश्यप ने कहा कि ओबीसी वर्ग के उद्यमियों को 25 लाख रुपए तक का मुद्रा ऋण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त हरियाणा के 22 जिलों के लिए जरूरतों के अनुसार अलग अलग संकल्प पत्र भी जारी किए जा चुके है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे पहली बार की तरह इस बार भी भाजपा के कमल निशान पर मतदान कर प्रत्याशी महिपाल ढांडा को विजयी बनाएं।

Dushyant Chautala and Chandrashekhar Azad के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में एक काबू

Haryana Election 2024: “यह लड़ाई दुष्टों के खिलाफ”, विनेश फोगाट के समर्थन में बोलीं प्रियंका गांधी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox