प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Government on Stubble : प्रदेश में पराली से बनाई जाएगी बिजली : रणजीत चौटाला

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Government on Stubble, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार किसानों से पराली की खरीद अगले 15 दिनों के अंदर शुरू करने जा रही है। पराली खरीद के लिए प्रदेश में अलग-अलग 4 केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी राज्य के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने दी और कहा कि किसान पराली न जलाएं।

बता दें कि रणजीत सिंह चौटाला मंगलवार को उद्योगपतियों की समस्याएं सुनने के लिए बहादुरगढ़ पहुंचे थे। प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से पराली प्रबंधन के बारे में पूछने पर उन्होंने किसानों से पराली न जलाने का अनुरोध किया। चौटाला ने कहा कि पराली का उपयोग बिजली उत्पादन में किया जाएगा। इसलिए किसान पराली जलाने से बचें। इससे न केवल वायु प्रदूषण फैलता है, बल्कि जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है।

पराली न जलाने से प्रदूषण से भी मिलेगी राहत

किसान पराली जलाने के बजाय सरकार को बेचें। इससे आर्थिक लाभ होगा और प्रदूषण भी नहीं बढ़ेगा। मंत्री रणजीत ने बताया कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने इसकी दरें भी तय कर दी हैं। उसी आधार पर पराली की खरीद की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Haryana Weather : पहाड़ों में बर्फबारी के बाद प्रदेश में बढ़ी ठंड

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन

26 सितंबर को आडियो ब्रिज के माध्यम से साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे…

26 mins ago

Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण

चुनाव प्रचार में निर्दलीय संदीप सिंह बरकरार नहीं रख पाए शुरुआती बढ़त, इनेलो-बसपा प्रत्याशी भी…

39 mins ago

CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान

लाडवा हलके के गांव रामपुरा, सुनारियो, मंगोली रॉगडान, बीड़ मंगोली में भाजपा को मिला भारी…

47 mins ago

BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी

भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने जनसंपर्क अभियान कर मांगे वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज),BJP…

1 hour ago

Oscars 2025 : किरण राव की लापता लेडीज Oscars 2025 की रेस में हुई शामिल

23 साल पहले एक्स पति आमिर खान की ये फिल्म पहुंची थी ऑस्कर India News…

1 hour ago