प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Government Strict : प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार हुई सख्त, लापरवाही पर नपना तय

  • कैबिनेट मिनिस्टर्स के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Government Strict: भाजपा सरकार के लगातार तीसरी बार गठन के बाद अधिकारी और कर्मचारियों पर सरकार द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। सभी विभागों के मंत्री लगातार बैठकों में अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर कहीं भी लापरवाही की या रिश्वत ली तो नाप दिए जाएंगे।

पिछले कई दिनों में कई मंत्रियों द्वारा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। चुनाव से पहले भाजपा के कई सीनियर नेताओं ने बार-बार संकेत दिए कि जो भी अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह हैं और जिन्होंने चुनाव में निष्पक्ष भूमिका नहीं निभाई, उन अधिकारियों पर लगाम कसेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों से साफ हो गया कि कुछ आईएएस, आईपीएस, एचसीएस और एचपीएस अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

Haryana Government Strict : महिपाल ढांडा भी दे चुके चेतावनी

मालूम रहे कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि गलती करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। पानीपत में अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए उन्होंने अपने तेवर साफ दिखा दिए थे।

इससे पूर्व चुनाव जीतने के बाद विधायक महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि कई अधिकारियों ने चुनाव में विपक्षी पार्टियों की मदद की और ऐसे अधिकारियों के नाम उनके संज्ञान में हैं। किसी भी हालत में इनको बख्शा नहीं जाएगा। इनके अलावा भाजपा के कई नेताओं ने चुनाव के दौरान अधिकारियों पर कांग्रेस और अन्य पार्टी की मदद के आरोप लगाए थे।

श्रुति चौधरी ने चेताया अधिकारियों को

वहीं श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक महीने बाद होने वाली मीटिंग में सभी अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ आना होगा। साथ ही उन्होंने पराली प्रबंधन पर भी किसानों से बैठकर चर्चा करने की बात कही। मुख्यमंत्री सैनी के निर्देशानुसार जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए अधिकारियों को काम करना है। उन्होंने कहा कि सभी को सुधर जाना चाहिए, अगर भ्रष्टाचार की शिकायत पाई गई तो ऐसे अफसरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राव नरवीर ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी, बोले- छोड़ेंगे नहीं

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने गत शनिवार को सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक भी अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा गया तो बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों के पास दिवाली तक का समय है, अपनी कार्यशैली को दुरुस्त कर लें, जो भी गलत काम करते हुए पकड़ा गया, उसको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण, सफाई व्यवस्था, खराब सड़कें-ड्रेनेज सहित अन्य समस्याओं पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी काम नहीं कर रहे, उन्हें बदला जाएगा।

राज्य मंत्री राजेश नागर ने दोषी पाए जाने पर अधिकारियों को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही

उधर, बतौर मंत्री विभागीय पदभार संभालने के बाद राज्य मंत्री राजेश नगर भी एक्शन मोड में आ चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर लापरवाह कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहली बैठक के दौरान मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को यहां तक कह दिया कि क्या आप ठेकेदार से मिले हुए हो?

राजेश नागर ने अधिकारियों पर बरसते हुए अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश तक दे दिए। साथ ही यहां तक कह दिया कि अगर जांच में अधिकारी दोषी पाए जाएंगे तो उस अधिकारी पर कार्रवाई तय है। वहीं दोषी पाए गए ठेकेदारों को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। काम में देरी होने पर अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए जाएंगे। अगर निर्धारित समय सीमा में काम नहीं किया गया तो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

कृषि विभाग ने 24 अधिकारियों व कर्मचारियों को किया निलंबित

नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का आवंटन किए जाने के बाद भाजपा सरकार ने अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इसी कड़ी में प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में शामिल लोगों पर नकेल कसने में विफल रहने पर कृषि विभाग के कुल 24 अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

सरकार ने कृषि विकास अधिकारी से लेकर कृषि पर्यवेक्षक तक के कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबित किए गए कर्मचारियों में सोनीपत के दो, पानीपत के दो, हिसार के दो, जींद के दो, कैथल के तीन, करनाल के तीन, फतेहाबाद के तीन, कुरुक्षेत्र के चार व अंबाला के तीन कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को पराली जलाने को रोकने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया था, लेकिन ये सभी इन गतिविधियों को रोकने में विफल रहे।

Anil Vij Viral Video: जवानी के दिनों को याद करते हुए रंगीन मिजाज में दिखे अनिल विज, सामने आया वीडियो

अनिल विज ने भी दिखाई सख्ती, निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड इंचार्ज सस्पेंड

इसके अलावा हरियाणा सरकार में नवनियुक्त परिवहन मंत्री अनिल विज ने पदभार संभालते ही प्रदेश के अंबाला, करनाल और पानीपत के बस स्टैंडो पर औचक निरीक्षण किया। इन बस स्टैंडों पर कई अनियमितताएं मिलने पर मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। वहीं, अंबाला छावनी बस स्टैंड के इंचार्ज को सस्पेंड करने के आदेश जारी किया है।

औचक निरीक्षण करते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में वे साफ कहते सुनवाई पड़ रहे हैं कि वह किसी को करप्शन नहीं करने देंगे। अंबाला बस स्टैंड पर निर्धारित जगह से आगे दुकानें लगी होने से मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।

International Geeta Festival : कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कब होगा शुरू, कौन होगा पार्टनर ? सब हुआ तय…

जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा ने भी चेतावनी दी

हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद जींद से भाजपा के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने एक्शन में आते हुए पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस में बिजली निगम और नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक के दौरान बिजली निगम से जुड़ी शिकायतों और लोगों की सुनवाई न होने पर कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

मिड्ढा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा एसई को फोन नहीं करूंगा। कुछ अधिकारियों के दिमाग में था कि हमारी सरकार नहीं आएगी। अब विकास कार्यों को गंभीरता से लें। यह डिपार्टमेंट सबसे ज्यादा बदनाम है। आपका विभाग अनिल विज के पास आ गया है। अब मंत्री आ गए हैं, वह अपने आप सुधार देंगे।

Haryana Goverment : CM सैनी की मौजूदगी में हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायक आज लेने वाले हैं शपथ

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Crime: हरियाणा की लड़की प्रेमी के साथ पहुंची OYO होटल, वहां पहुंचे विधायक, फिर…

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक नाबालिग लड़की अपने…

1 min ago

Bhupinder Hooda Statement: ‘मैं 6 बार सदस्य रहा हूं, लेकिन…, प्रोटेम स्पीकर के पद को लेकर क्यों भड़के हुड्डा?

हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद से अब तक कांग्रेस बौखलाई हुई है। जीत…

6 mins ago

Vinesh Phogat: ‘खिलाड़ी हूं और रहना चाहती हूं’, पहली बार विधानसभा पहुंची विनेश फोगाट ने भरी हुंकार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस…

19 mins ago

Shakti Rani Sharma: हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, शक्ति रानी शर्मा ने ली शपथ

हरियाणा विधानसभा में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज कर विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया…

23 mins ago

Haryana Crime News: सलीम ने गर्लफ्रेंड को दी दर्दनाक मौत, दिल्ली से किडनैप कर हिन्दू लड़की को रोहतक में किया दफन

 हरियाणा से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। इस घटना…

1 hour ago