होम / Haryana Government Strict on Stubble Burning : सरकार और किसानों के बीच पराली जलाने का मुद्दा…, अब यह की जा रही कार्रवाई

Haryana Government Strict on Stubble Burning : सरकार और किसानों के बीच पराली जलाने का मुद्दा…, अब यह की जा रही कार्रवाई

• LAST UPDATED : October 24, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Government Strict on Stubble Burning : पराली जलाने के मुद्दे पर हरियाणा में सरकार और किसानों के बीच महाभारत छिड़ती दिखाई दे रही है। सरकार के आदेशों पर अब पराली जलाने वाले किसानों पर चालान के साथ-साथ FIR भी दर्ज करवाई जा रही है। अंबाला की बात करें तो यहां कृषि अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 45 किसानों से 1 लाख 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है और 3 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जिसमें 2 महिला किसान भी शामिल हैं वहीं 35 किसानों की मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री की गई है।

वहीं सरकार की इस कार्वारई के चलते किसानों में काफी रोष भी दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि हमें मजबूरी में पराली जलानी पड़ती है, ताकि खेत को खाली करके हम अगली फसल की बिजाई कर सकें, इतनी महंगी मशीनों से गेहूं की बिजाई करवाना सम्भव नहीं है।

Diwali Festival 2024 : आधुनिकता के रंग में रंगती जा रही दीवाली, पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव मिट्टी के दीयों पर भी

पराली का मुद्दा हर बार की तरह इस बार भी काफी संवेदनशील

धान की पराली जलाने के मुद्दे पर इन दिनों हरियाणा में माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार काफी सख्त कार्रवाई में जुटी है। पराली को आग लगाने वाले किसानों पर चालान के बाद अब FIR दर्ज करवाई जा रही है

बता दें कि प्रदेश में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, खासकर हवा की गुणवत्ता के मामले में। हाल के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 9 जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से 200 के बीच पहुंच गया है, जो येलो जोन में आता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और दावों के बावजूद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

हालांकि, आपको यह भी बता दें कि पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने 19 अक्तूबर से सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसके चलते हाल में पराली जलाने के मामलों में कमी देखने को मिली है। पिछले पांच दिनों में कुल 54 नए मामले सामने आए हैं। विशेष रूप से कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जैसे हॉट स्पॉट्स में पराली जलाने की घटनाएं घट रही हैं, जो सकारात्मक संकेत है।

Stubble Burning: सरकार की सख्ती के बाद घटे पराली जलाने के मामले, इस क्षेत्र में किसानों पर हुए नए FIR