प्रदेश की बड़ी खबरें

Stubble Burning : हरियाणा सरकार पराली जलाने पर सख्त, अभी तक इतनी एफआईआर और इतने अधिकारियों पर गिरी गाज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning : हरियाणा में धान की पराली जलाने के मामले नित रोज सामने आ रहे हैं। पराली को आग लगाने का सिलसिला हरियाणा ही नहीं, पड़ोसी राज्य पंजाब में भी जारी है। जानकारी इतनी जरूर सामने आई है कि इस बार गत वर्ष की अपेक्षा कम पराली जलाई जा रही है। लेकिन प्रदेश सरकार पराली जलाने के मामलों पर फिर भी काफी गंभीर बनी हुई है। प्रदेश में सरकार पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ सख्ती बरत रही है।

Stubble Burning : 21 अक्तूबर तक 419 मामले आए सामनेे

राज्य पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का कहना है कि इनमें से 234 जगहों पर जाकर पाया गया कि वहां पराली को आग नहीं लगाई थी इसलिए राज्य में 21 अक्तूबर तक पराली जलाने के 419 ही मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले साल की बात की जाए तो यह 21 अक्टूबर तक राज्य में पराली को आग लगाने के 689 मामले सामने आए थे।

Haryana goverment: हरियाणा सरकार आई एक्शन मोड में, कैथल में खेत में आग लगाते हुए 10 किसानों को किया गिरफ्तार

अभी तक 93 किसानों पर हो चुका है मामला दर्ज

इस वर्ष अभी तक हरियाणा में पराली में आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ 93 एफआईआर हो चुकी हैं, वहीं बड़ी बात है कि इस मामले में ही 26 अधिकारियों को भी सस्पेंड किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 386 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। कुल 327 मामलों में किसानों पर जुर्माना लगा है।

सुप्रीम कोर्ट बीते दिनों लगा चुकी हरियाणा-पंजाब को फटकार

मालूम रहे कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने के मामले में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकारों को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को स्पष्टीकरण देने को कहा है।

Mohan Lal Badoli Press Conference : हमारी सरकार मिशन मोड में कर रही काम, प्रदेश में इतने सदस्य बनाने का लक्ष्य

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kumari Selja ने भाजपा सरकार पर लगाया ये..आरोप, कहा – देश की तरक्की के लिए “इन्हें” आगे लाना ही होगा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…

22 mins ago

Delhi News : पति ने दावा किया “पत्नी ट्रांसजेंडर”, मेडिकल जांच के लिए हाईकोर्ट में अपील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi News : एक पति ने दिल्ली उच्च न्यायालय का…

1 hour ago

Firecrackers Ban: पटाखों की बिक्री पर लगी रोक, दुकानों पर मिले पटाखे तो होगी सख्त कार्रवाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Firecrackers Ban: झज्जर जिले के उपायुक्त शक्ति सिंह ने पटाखों…

2 hours ago

Murder in Hisar : देसी मुर्गे को लेकर यहां भिड़ गए दो गुट और कर दिया मर्डर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Murder in Hisar : इंसानियत आज इतनी मर चुकी है…

2 hours ago