Stubble Burning: पराली जलाने वालों पर हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, किसानों से वसूला लाखों रुपए का जुर्माना
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: हरियाणा सरकार ने पराली जलाने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक किसानों पर एफआईआर दर्ज की है और 360 किसानों के चालान भी किए गए हैं। दीपावली से पहले प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इस कार्रवाई का कारण सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियां रही हैं, जिसने अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति लापरवाह मानते हुए चेतावनी दी थी।
सरकार ने न केवल किसानों पर कार्रवाई की है, बल्कि 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित भी किया है। यह पहली बार हुआ है जब अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण में उनकी विफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में न तो सही निरीक्षण किया और न ही किसानों को पराली जलाने से रोका।
हरियाणा के पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, आनंद मोहन शरण के अनुसार, इस साल पराली जलाने की घटनाओं में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी आई है। 15 सितंबर से 29 अक्टूबर के बीच 739 घटनाएं सामने आई हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1094 घटनाएं हुई थीं। इसके साथ ही, हरियाणा में दीपावली पर प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रीन पटाखों की बिक्री की सख्त निगरानी की जा रही है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि ग्रीन पटाखों की आड़ में अन्य पटाखों की बिक्री न हो। सरकार का उद्देश्य प्रदूषण को नियंत्रित करना और एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…