Dada Lakhmi movie के लिए हरसंभव मदद देगी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री

  • हरियाणवी लोक कला और संस्कृति को समेटे हुए है दादा लखमी पर बनी फिल्म: मनोहर लाल

  • मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने करनाल में स्पेशल स्क्रीनिंग में देखी दादा लखमी पर आधारित फिल्म

  • मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

इशिका ठाकुर, Haryana News (Dada Lakhmi movie) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने करनाल में हरियाणवी लोक गायक दादा लखमी पर बनी फिल्म दादा लखमी (Dada Lakhmi) के प्रीमियर शो को देखा। इसके बाद उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह फिल्म हरियाणवी लोक कला व संस्कृति को अपने में समेटे हुए है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने इतने चैलेंजिंग विषय पर फिल्म बनाई, यह अपने आप में एक बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए हरियाणा सरकार हरसंभव मदद करेगी। इसके साथ-साथ स्टेट जीएसटी मुफ्त करवाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।

Dada Lakhmi movie

दादा लखमी के विचारों को अपने जीवन में उतारें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें दादा लखमी के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस फिल्म के कलाकारों ने दादा लखमी के विचारों को ऐतिहासिक तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया है। यह फिल्म युवा पीढ़ी को संदेश देगी। फिल्म के सभी कलाकारों ने अच्छी मेहनत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की हरियाणवी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए हरियाणा सरकार ने फिल्म पॉलिसी बनाई है, जिसके अंतर्गत आर्थिक सहायता व अन्य मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में फिल्म सिटी बनाई जा रही है, जो फिल्म बनाने वालों के लिए मददगार होगी। हरियाणा सरकार ने हरियाणवी कलाकारों व फिल्मों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में अनुकूल माहौल बनाया है।

Dada Lakhmi movie

बॉलीवुड में भी अब हरियाणवी बोली में फिल्में बन रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की फिल्मों पर निरंतर काम होना चाहिए, हालांकि बॉलीवुड में भी हरियाणवी बोली में फिल्में बन रही हैं लेकिन जब फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हरियाणा के लोग इस तरह के विषयों पर फिल्म बनाते हैं तो ज्यादा उत्साहवर्धन होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बहुत से कलाकार बॉलीवुड में काम कर रहे हैं, उन्हें भी हरियाणवी संस्कृति व लोक कला को आगे बढ़ाने के लिए फिल्मों पर काम करना चाहिए। फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक यशपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए दादा लखमी फिल्म के सभी कलाकारों से परिचय करवाया और सरकार का नई फिल्म पॉलिसी बनाने पर आभार व्यक्त किया।

Dada Lakhmi movie

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है दादा लखमी पर बनी फिल्म

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह हरियाणा व पूरे प्रदेशवासियो के लिए हर्ष व गर्व का विषय है कि दादा लखमी फिल्म को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सर्वोत्तम हरियाणवी फिल्म के रूप में पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त 63 से ज्यादा अंतराष्ट्रीय भी पुरस्कार मिल चुके है। ये हरियाणा की एक मात्रा फिल्म है जो आज तक के इतिहास में कांस फेस्टिवल में 2021 में आनलाइन प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म लगभग 300 लोगों की 6 साल की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

हरियाणा और हरियाणवी की शान थे पंडित लखमी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंड़ित लखमी चंद हरियाणा और हरियाणवी की शान थे। सोनीपत जिले के गांव जाटी में उनका जन्म हुआ। छोटी उम्र में ही वह इतने प्रसिद्ध हो गए थे कि लोग 50-50 मील से बैलगाड़ी पर उनकी रागिनी सुनने और सांग देखने के लिए आया करते थे। उन्हें हरियाणा का शेक्सपियर कहा जा सकता है। उनके द्वारा रचित रचनाओं को आज भी नए दौर के गायक नए-नए रूप में प्रस्तुत करते हैं। हरियाणा और हरियाणवी बोली के लिए दादा लखमी का योगदान अतुल्य है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, सी.डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, भाजपा नेता भगवान दास अग्गी, मंडलाध्यक्ष जशपाल वर्मा, सुनील गुप्ता, श्याम सिंह चौहान, प्रवीन लाठर, ईलम सिंह, रघुमल भट्ट, नगर पार्षद, भाजपा नेत्री मीना चौहान, मेघा भंडारी, दादा लखमी फिल्म की पूरी टीम व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Adampur By-Election Result : आदमपुर में भव्य बिश्नोई की भव्य जीत पर मुख्यमंत्री ने लड्डू खिलाकर दी बधाई

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

15 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

55 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

59 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

1 hour ago