होम / Sushma Swaraj Award महिलाओं को देगी हरियाणा सरकार

Sushma Swaraj Award महिलाओं को देगी हरियाणा सरकार

• LAST UPDATED : November 19, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana (Sushma Swaraj Award) : हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणवी महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए वर्ष 2022-23 के लिए 1 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। यह भी जानकारी दे दें कि उक्त पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा में सरकार ने सम्मान नियमावली में भी फेरबदल करते हुए पुरस्कारों की राशि में 3 गुना बढ़ोत्तरी की है।

आयु सीमा का बंधन हटाया

हरियाणा के सर्वोच्च सम्मान संस्कृत साहित्यालंकार और हरियाणा गौरव के लिए अब आयु सीमा का बंधन हटा दिया गया है। छात्रवृत्ति, अनुदान और वित्तीय सहायता योजना की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। यह जानकारी हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने दी है।

साहित्यालंकार सम्मान में अब इतनी मिलेगी राशि

राष्ट्रीय स्तर के सम्मान संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान की राशि हरियाणा सरकार ने 2 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दी है। रियाणा संस्कृत गौरव सम्मान की पुरस्कार राशि दो लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है। इसके अतिरिक्त महार्षि वाल्मीकि और महर्षि वेदव्यास सम्मान की राशि भी डेढ़ लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दी गई है।

इन पुरस्कारों की राशि में भी हुई बढ़ोत्तरी

  • सांत्वना पुरस्कार 3,000 से 6,000 रुपए कर दिए गए हैं।
  • पुस्तक पुरस्कार राशि 31,000 से बढ़ाकर 51,000 की गई है।
  • पांडुलिपि प्रकाशन सहायता राशि 10,000 से बढ़ाकर 21,000 रुपए की गई है।
  • महार्षि वाल्मीकि और महार्षि वेदव्यास सम्मान की राशि तीन लाख रुपए की गई।

यह भी पढ़ें : Itanagar Greenfield Airport : अब अटकाने, लटकाने और भटकाने का युग गया : मोदी

यह भी पढ़ें : India Coronavirus : देश में आज 556 नए मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox