होम / Haryana Election 2024: हरियाणा के राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, अगली सरकार बनने तक CM नायब सिंह सैनी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Haryana Election 2024: हरियाणा के राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, अगली सरकार बनने तक CM नायब सिंह सैनी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

• LAST UPDATED : September 13, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा के दौरान कुछ इस कार्य और जिम्मेदारियां होती हैं जो करना जरूरी होता है। दरअसल, हरियाणा कैबिनेट ने हरियाणा विधानसभा भंग करने की मांग राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से की थी। अब इस सिफारिश को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राज्यपाल ने विधानसभा भंग करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। विधानसभा भंग करने के साथ साथ राज्यपाल ने एक बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को सौंप दी है। दरअसल, अब अगली सरकार बनने तक नायब सिंह सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

  • CM नायब सैनी को सौंपी जिम्मेदारी
  • राज्यपाल ने मानी सिफारिश

Haryana Assembly Election 2024 : कांग्रेस में टिकट वितरण में दिखा “हुड्डा का होल्ड, विपक्षी खेमा बोल्ड”

CM नायाब सैनी को सौंपी जिम्मेदारी

हरियाणा राज्यपाल ने कैबिनेट की मांग के बाद विधानसभा भंग करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि सीएम नायब सिंह सैनी अगली सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में आपको बता दें हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जानकारी के अनुसार, चुनाव से पहले कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कैबिनेट ने राज्यपाल से भी हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी।

BJP candidate Mahipal Dhanda ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भरा नामांकन

राज्यपाल ने मानी सिफारिश

दरअसल, हरियाणा कैबिनेट द्वारा राज्यपाल से हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई थी । इस सिफारिश को राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से किया गया था। खबर यह है कि इस सिफारिश को राज्यपाल ने मान लिया है और भंग करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड (2) के उप खण्ड (ख) द्वारा मुझे प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं बंडारु दत्तात्रेय, राज्यपाल हरियाणा द्वारा विधानसभा का तत्काल विघटन करता हूं। अब अगली सरकार बनने तक CM नायाब सैनी ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

MP Kumari Selja : एक गुट को ज्यादा टिकट मिली हैं, तो सीएम कैसे चुना जाएगा के सवाल पर क्या बोली सैलजा ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox