Heavy Rain Alert : हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी

13
Heavy Rain Alert
हरियाणा में भारी बारिश की चेतावनी
  • 12 जिलों के लिए ऑरेंज और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heavy Rain Alert : देश के लगभग आधे हिस्से में माॅनसून दस्तक दे चुका है और हरियाणा में भी जल्द ही मॉनसून आने वाला है, जिसको लेकर गत वर्ष की यादें फिर ताजा हो जाती हैं, क्योंकि यही वह समय था जब प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इसके कारण काफी जान-माल का भी नुकसान हुआ था। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरा मॉनसून की दस्तक होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आज मानसून कभी भी प्रवेश कर सकता है, जिसके चलते आईएमडी (IMD) ने 29 और 30 जून को प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Heavy Rain Alert : प्रदेश में अभी प्री मॉनसून

आपको जानकारी दे दें कि इस समय प्री मानसून का असर हरियाणा के कई जिलों में देखने का मिल रहा है। कल भी गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और शाम से ही ठंडी हवाओं के झोंके आते रहे।

यह भी पढ़ें : Aseem Goyal on Bus Stands : प्रदेश के सभी बस स्टैंड परिसर होंगे हरे-भरे : असीम गोयल

यह भी पढ़ें : Car Rider Shot Dead : सोनीपत में कार चालक की गोलियां मारकर हत्या

यह भी पढ़ें : BJP Workers Meeting : विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता संकल्प के साथ हर बूथ की जीत को सुनिश्चित करें : फणीन्द्रनाथ शर्मा