इंडिया न्यूज, (Haryana Weather) : प्रदेश का आधा माह बीत चुका है और गर्मी ने अपना सितम ढहाना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। मालूम रहे कि मार्च माह तो बारिश और औलावृष्टि के कारण ठंडा बना रहा, मगर अब अप्रैल में प्रदेश में प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 17 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन इसके बाद फिर 18 से 20 अप्रैल के बीच बारिश के आसार हैं।
वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जहां हरियाणा में गर्मी शुरू हो गई है वहीं अन्य राज्यों पंजाब, राजस्थान, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर काफी तीखे हो गए हैं। पश्चिमी मरुस्थलीय गर्म हवाओं का रुख मैदानी राज्यों की तरफ बना हुआ है जिस कारण तपिश बढ़ी है। इसके अलावा अरब सागर पर बना प्रति चक्रवात भी पश्चिमी राजस्थान और गुजरात पर पहुंच गया है। इससे धीरे धीरे नमी समाप्त हो रही है।
वहीं अब फिर दोबारा पश्चिम विक्षोभ से 18 से 20 अप्रैल के दौरान 50 से 70% इलाके पर बूंदाबांदी से लेकर बिखराव वाली हल्की बारिश, 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।
यह भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : 24 घंटों में देश में कोरोना के 10,753 नए केस
यह भी पढ़ें : Haryana-Punjab Coronavirus Live Update : हरियाणा-पंजाब में फिर बढ़ने लगी रफ्तार, आज आए इतने केस
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…