होम / Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा देश का “ऐसा” पहला राज्य…शिक्षा के स्तर में और सुधार पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा देश का “ऐसा” पहला राज्य…शिक्षा के स्तर में और सुधार पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

BY: • LAST UPDATED : October 23, 2024

संबंधित खबरें

  • नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही स्कूलों में पाठ्यक्रम तय किया जाएगा : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
  • सरकारी स्कूलों में खोली जाएंगी खेल नर्सरियां

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा के स्तर में हरियाणा देश में तीसरे स्थान पर है। हमारा प्रयास रहेगा कि शिक्षा स्तर में हरियाणा प्रथम स्थान पर रहे। इसी के तहत चरणबद्ध तरीके से सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में संसाधनों को बढ़ाया जाएगा। निजी शिक्षण संस्थानों की तुलना में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों का शिक्षा स्तर काफी ऊंचा है।

Education Minister Mahipal Dhanda : तकनीकी शिक्षा का भी उद्योगों की मांग के अनुसार विस्तार किया जाएगा

निजी स्कूलों की बजाय अभिभावकों का रुझान अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने का हो, इसके लिए हम योजनाएं बनाएंगे। इसके साथ-साथ शिक्षा के स्तर में और सुधार करवाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसमें नई शिक्षा नीति 2020 को वर्ष 2025 तक लागू करने का निर्णय लिया है, जबकि भारत सरकार ने राज्यों को इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक दिया है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा का भी उद्योगों की मांग के अनुसार विस्तार किया जाएगा। इसके लिए औद्योगिक संस्थानों से पहले भी समझौते हुए हैं और भविष्य में भी इन्हें बढ़ाया जाएगा।

पूरे विभाग की कार्यप्रणाली समझकर भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने उन्हें शिक्षा मंत्री बनने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वे उसे बखूबी निभाने के साथ-साथ शिक्षा स्तर में सुधार कराएंगे।

शीघ्र ही वे स्कूल शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व उच्चतर शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और पूरे विभाग की कार्यप्रणाली समझकर भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों में अव्वल है। स्कूल स्तर से ही युवा खेलों में रुचि लें, इसके लिए स्कूलों में और नई खेल नर्सरियां खोली जाएंगी, ताकि उभरती खेल प्रतिभाओं को आरंभ से ही सही मंच मिल सके।

Health Minister Arti Singh Rao ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर हुई चर्चा

Union Minister Nitin Gadkari से बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान, इन 12 विषयों को मिली मंजूरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
Krishna Lal Panwar ने मस्जिद के वार्षिक समारोह में की शिरकत, कहा -भाजपा सरकार हर बिरादरी व धर्म का समान भावना से कर रही विकास
Biplab Kumar Deb ने की केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा, विपक्ष पर कसा तंज, बोले- विपक्ष के अधिकांश लीडर बिना पढ़े देते हैं बजट पर प्रतिक्रिया
12 Jyotirlinga Spiritual Fair में ‘खुशियों का महाकुंभ’ कार्यक्रम हुआ आयोजित, प्रसिद्ध संत-महात्माओं ने की शिकरत, दिया आध्यात्मिक संदेश
Panipat Crime : बाइक चलाने का शौक पूरा करने के जुनून ने दो नाबालिगों को पहुंचाया जेल, जुवेनाइल कोर्ट में किया पेश 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT