Haryana Jail Radio Channel Update : प्रदेश की जेलों में महिला कैदी बनीं रेडियो जॉकी

इंंडिया न्यूज, Haryana Jail Radio Channel Update : हरियाणा की जेलों में रेडियो से कैदियों के बीच संवाद अब काफी बेहतर हुआ है, क्योंकि पुरुष कैदियों के साथ ही अब सूबे की जेलों में महिला बंदियों को रेडियो जॉकी के रूप में शामिल कर लिया गया है। आपको जानकारी दे दें कि इन्‍हें जेल रेडियो के लिए प्रशिक्षित किया गया था। इसकी शुरुआत की बात करें तो 1 जनवरी 2023 को कैदियों के लिए जेल रेडियो की शुरुआत की गई थी। इस जेल रेडियो का मुख्य उद्देश्य बंदियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना, रेडियो स्किल के साथ जोड़ना है।

जींद जेल रेडियो प्रतिदिन करेगा 3 घंटे का प्रसारण

जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया क 7 अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होंगे। इनमें शिक्षा और संगीत से जुड़े कार्यक्रमों को विशेष अहमियत दी जाएगी। जेल अधिकारियों के अनुसार अब महिला कैदी रेडियो जॉकी बनकर अपने अनुभव साझा करेगी। वह प्रोग्राम के दौरान रेडियो पर प्रेरक कहानियां भी सुनाएंगी।

3 चरणों में शुरू किया गया जेल रेडियो

मालूम रहे कि प्रदेश में जेल रेडियो को 3 चरणों में शुरू किया गया है। पहले चरण में 3 जेलें शामिल थीं- जिला जेल पानीपत, जिला जेल फरीदाबाद और केंद्रीय जेल अंबाला। दूसरे चरण में जिला जेल, करनाल, जिला जेल, रोहतक, जिला जेल, गुरुग्राम और केंद्रीय जेल हिसार (1) शामिल हैं। तीसरे चरण में 5 जेलों में सिरसा, सोनीपत, जींद, झज्जर और यमुनानगर जिले शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini : हरियाणा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहेगा

हरियाणा ने मन बना लिया, कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान नहीं चलने देंगे…

55 mins ago

Haryana Assembly Elections 2024 : भाजपा और कांग्रेस को बागियों के खिलाफ सख्ती से परहेज क्यों ?

भाजपा कांग्रेस के तीन दर्जन से ज्यादा बागी नेता मैदान में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने…

1 hour ago

Supriya Shrinet : कंगना के बयान को लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी या पार्टी अध्यक्ष नड्डा दें स्पष्टीकरण

India News Haryana (इंडिया न्यूज) Supriya Shrinet : तीन कृषि कानूनों को लेकर मंडी सांसद…

1 hour ago

Mayawati taunts Rahul : आरक्षण को लेकर राहुल गांधी गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग 

अपना आरक्षण बचाना है तो कांग्रेस व बीजेपी को वोट नही देना उचाना में इनेलो-बसपा…

2 hours ago

Hathin Assembly Constituency : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

मनोज रावत को जिताओ हथीन क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहेगी  India News Haryana…

2 hours ago

Delhi Government ने की श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Government : दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले लाखों…

3 hours ago