Haryana Jawan Somvir Martyr : हिसार का जवान सिक्किम हादसे में शहीद, पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा

इंडिया न्यूज, Haryana Jawan Somvir Martyr : उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक मुड़ते समय खाई में गिर गया था। हादसे में 3जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) समेत 16 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में हरियाणा के जिला हिसार के गांव सिंदोल का जवान सोमवीर (Somvir) भी शहीद हो गया।

जैसे ही सूचना गांव में पहुंची तो पूरे गांव में रात को चूल्हा नहीं जला। बता दें कि सोमवीर 26 जून, 2015 को सेना में भर्ती हुआ था। शहीद सोमवीर पिछले सप्ताह ही ड्यूटी पर गया था कि हादसे में शहीद हो गया। उसका 3 साल की बेटी और 1 साल का बेटा भी है।

ये बोले गांव के सरपंच प्रतिनिधि

वहीं गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत ने बताया कि पिछली बार 55 दिन की छुट्टी पर गांव आया था। इस दौरान पर घर पर नहीं टिका बल्कि उसने हर दिन गांव के युवाओं को आर्मी में भर्ती के लिए ट्रेनिंग दी।

पिता करते थे मेहनत मजदूरी

आपको जानकारी दे दें कि सोमवीर के पिता रामकिशन ठुकिया मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते थे। आर्मी में बेटों की भर्ती के बाद परिवार के आर्थिक हालात में सुधार हुआ। सोमवीर खो-खो में राज्य स्तरीय मेडल भी जीत चुका है।

यह भी पढ़ें : India Corona Update : चीन में हालात फिर खराब, भारत में आज केस बढ़े

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

42 mins ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

56 mins ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

1 hour ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

2 hours ago

Kaithal में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kaithal : कैथल में तीन बदमाशों ने एक युवक पर गोली…

2 hours ago