होम / Condolences on Manmohan Singh’s Demise : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदनाएं, राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति

Condolences on Manmohan Singh’s Demise : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदनाएं, राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति

BY: • LAST UPDATED : December 27, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Condolences on Manmohan Singh’s Demise : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं हरियाणा के प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने इस अपूर्णीय क्षति पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मालूम रहे कि प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की उम्र में निधन हुआ है। गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 8 बजे एम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Condolences on Manmohan Singh’s Demise : मनमोहन सिंह का जीवन सादगी और समर्पण भरा रहा : नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि “पंजाब के एक साधारण गांव से प्रधानमंत्री बनने का उनका सफर उनकी सादगी और समर्पण को दर्शाता है। उनकी विद्वता और देश के प्रति योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”

अशांत समय में देश को आगे बढ़ाया : मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, कि”डॉ. मनमोहन सिंह ने अशांत समय में भी आर्थिक लचीलेपन और विकास की नींव रखी। उनकी सेवा और बुद्धिमत्ता को देश हमेशा याद करेगा।” डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक व्यक्त किया जा रहा है। हरियाणा के नेताओं ने इसे देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Manmohan Singh का पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से ऐसा रिश्ता जो हर किसी को नहीं पता

भूपेंद्र हुड्डा बोले “राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति”

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि “डॉ. मनमोहन सिंह भारत के महान अर्थशास्त्री और आर्थिक सुधारों के पुरोधा थे। उनके जाने से राजनीतिक जगत को जो क्षति हुई है, वह निकट भविष्य में भर पाना मुश्किल है।”

ओम प्रकाश धनखड़ ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए कहा कि दुखद समाचार से मन काफी व्यथित है। दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका योगदान देश के लिए अविस्मरणीय रहेगा।

Manmohan Singh का चंडीगढ़ से गहरा जुड़ा है ‘जीवन और विरासत’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, जानें कितनी सम्पत्ति छोड़ गए मनमोहन  

सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे मनमोहन सिंह : रणदीप सुरजेवाला

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व ने देश को आर्थिक सुधारों की नई दिशा दी। हर भारतीय उन्हें याद करेगा।”

कुमारी सैलजा बोलीं- देश उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का जाना मेरे लिए परिवार के मार्गदर्शक के चले जाने जैसा है। उनका नेतृत्व और सादगी हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। देश उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा।”

खिलाड़ी व कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व भारतीय महिला पहलवान और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘भारत ने आज एक ऐसे महानायक को खो दिया, जिन्होंने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता, सादगी और दूरदृष्टि से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे एक विचारक, अर्थशास्त्री और सच्चे देशभक्त थे.’

Manmohan Singh Passed Away : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की आयु में एम्स में ली अंतिम सांस 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT