Haryana Lok Sabha Chunav 2024 : हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग शुरू

Haryana Lok Sabha Chunav 2024 : हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग शुरू

167
Haryana Lok Sabha Chunav 2024
Haryana Lok Sabha Chunav 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Haryana Lok Sabha Chunav 2024 : आम चुनाव 2024 के छठे चरण में आज (25 मई 2024) हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। इस चरण में राज्य की सभी 10 संसदीय सीटों अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। भाजपा अपनी पिछली सफलता को दोहराकर हरियाणा में अपना गढ़ बरकरार रखना चाहती है। हालांकि, भगवा पार्टी को कांग्रेस के साथ-साथ जेजेपी और इनेलो जैसी अन्य स्थानीय पार्टियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

हरियाणा में भाजपा सभी 10 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) एक ही सीट कुरुक्षेत्र पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल सीट से मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र से उद्योगपति नवीन जिंदल को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने गुरुग्राम से केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ राज बब्बर को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने रोहतक से भाजपा के अरविंद कुमार शर्मा के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मैदान में उतारा है।

हरियाणा के सीएम ने डाला वोट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मंदसौर में वोट डाला। इस दौरान सैनी ने कहा, “यह लोकतंत्र का महापर्व है। इसे मजबूत बनाने के लिए हम सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। मैं प्रदेश के सभी लोगों से मतदान करने की अपील करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 10 सालों में विकास की नई दिशा तय की है। आज भारत पूरी दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।”

राज्य सभा सांसद कार्तिक शर्मा ने वोट डाला

वहीं राज्य सभा सांसद कार्तिक शर्मा ने मतदान कर दिया है।  फरीदाबाद के बूथ नंबर 19 पर घूंघट की आड़ में वोट डालने पहुंची साहूपुरा गांव की महिलाएं।  भिवानी जिले के तोशाम में बनाए गए पिंक बूथ पर वोटिंग के बाद सेल्फी लेती महिलाएं।

EVM खराब होने से देरी से शुरू हुआ मतदान

यमुनानगर के बिलासपुर में बूथ नंबर 128 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण मतदान 25 मिनट देरी से शुरू हुआ। वहीं, रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय के बूथ नंबर 62 पर सुबह आठ मिनट देरी से मतदान शुरू हो सका। मतदान शुरू होने में देरी का कारण दस्तावेजों को सील करने के लिए धागा न होना बताया गया। इसी तरह सिरसा लोकसभा सीट के लिए जींद जिले के फरेंकलां गांव में बूथ नंबर 184 पर 15 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। देरी का कारण मशीन का सेट न होना बताया गया। वहीं, फतेहाबाद में मार्केट कमेटी स्थित बूथ नंबर 49 पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। मतदान के लिए लंबी कतार लगी हुई है।

 

Also Read: