प्रदेश की बड़ी खबरें

Student Death In Rewari School : 11वीं का छात्र स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरा

India News (इंडिया न्यूज़), Student Death In Rewari School, चंडीगढ़ : हरियाणा के रेवाड़ी के एक स्कूल से दुखद समाचार सामने आ रहा है। यहां एक सैनिक स्कूल की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर 11वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। जैसे ही स्कूल में हादसा हुआ तो थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

महेन्द्रगढ़ का रहने वाला था छात्र

जानकारी के अनुसार जिला महेन्द्रगढ़ के पाथेड़ा गांव का रहने वाला जतिन (16) रेवाड़ी के गांव पाली स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ता था। जतिन सैनिक स्कूल परिसर में ही बने हॉस्टल में रहता था। शुक्रवार की सुबह 5 बजे वह स्कूल की तीसरी मंजिल पर बनी बालकनी से अचानक नीचे जा गिरा। जैसे ही जतिन धड़ाम से नीचे गिरा तो पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

माता-पिता का इकलौता पुत्र था जतिन

जैसे ही हादसा हुआ तो तुरंत सैनिक स्कूल की तरफ से इसकी सूचना खोल थाना पुलिस को दी गई। स्कूल स्टाफ ने पुलिस की मदद से स्टूडेंट को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी सामने आई है कि जतिन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। खोल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : G20 Summit Security : कड़े सुरक्षा कवच में दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, अर्द्धसैनिक बल तथा अन्य एजेंसियां तैनात

यह भी पढ़ें : G-20 Summit : रेल और बस सेवाएं रहेंगी प्रभावित, रेवाड़ी-दिल्ली के बीच आज इतनी ट्रेनें रद्द

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

9 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

9 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

10 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

10 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

11 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

11 hours ago