प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Monsoon : प्रदेश में कल से भारी बारिश के आसार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Monsoon : प्रदेश में जल्द ही मॉनसून आने वाला है जिसको लेकर गत वर्ष की यादें फिर ताजा हो जाती हैं, क्योंकि यही वह समय था जब प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इसके कारण काफी जान-माल का भी नुकसान हुआ था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों में माॅनसून हरियाणा में आ जाएगा। इस कारण 28 जून से  अनेक स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

Haryana Monsoon : प्रदेश के कई जिलों में प्री मानसून बारिश

अगर बात करें इस समय की तो प्रदेश के कई जिलों में प्री मानसून बारिश हो रही है। कल भी अनेक स्थानों पर बारिश होने के कारण कई जगहों पर भराव नजर आया। 28 जून से ही बारिश में तेजी नजर आएगी। 28 से दो जुलाई तक मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। हरियाणा में 5 दिन अच्छी बारिश के संकेत हैं।

अंबाला स्थित कई जिलों के तापमान गिरा, पर उमस बढ़ी

कल हुई प्री मानसून की बारिश के कारण कई स्थानों पर जहां तापमान में गिरावट नजर आई है वहीं उमस ने लोगों की समस्या को भी काफी बढ़ाया है। भिवानी में 24 घंटे के भीतर 14 एमएम, रेवाड़ी में 34.5 एमएम, गुरुग्राम में 7.5 एमएम, जींद में 63.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। जींद में 6.1 डिग्री, अंबाला में 5.3 डिग्री, करनाल में चार डिग्री और सोनीपत में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : Pre-Monsoon की पहली बारिश ने निकासी के दावे किए फेल

यह भी पढ़ें : CM Saini In Panipat : प्रदेश सरकार ने सदैव गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए काम किया : मुख्यमंत्री सैनी

यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini आज गुरुग्राम में करेंगे 20 परिवादों की सुनवाई

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

3 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

4 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

4 hours ago