Haryana Monsoon Update : प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, 3 दिन भारी बारिश

12
Haryana Monsoon Update
प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, 3 दिन भारी बारिश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Monsoon Update : हरियाणा में शुक्रवार को मानसून की एंट्री हो चुकी है और आज यह हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में पूरी तरह से कवर होगा। मौसम विभाग ने तीनों ही जगहों पर 1 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

जी हां, हरियाणा में आखिर मॉनसून की एंट्री हो गई है। कल माॅनसून ने हरियाणा के दक्षिण और उत्तरी हिस्से से दस्तक दी। गुरुग्राम में मॉनसून के पहले ही दिन 100.5 एमएम और मेवात में 125 एमएम बारिश हुई जोकि एक रिकॉर्ड है।इतना ही नहीं, पंचकूला में भी पांच एमएम बारिश हुई। आज की बात करें तो मॉनसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा। अगले तीन दिनों तक विभाग का कहना है कि भारी बारिश होगी। पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Haryana Monsoon Update : तापमान में आई गिरावट

मानसून की आहट से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि लोगों को अब उमस से जूझना पड़ रहा है। हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 78 फीसदी तक दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : DGP Shatrujeet on New Laws : पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

यह भी पढ़ें : CM Nayab Saini On Punjab Tour : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात