इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक बड़ा हादसा होने का समाचार है। बता दें कि यहां बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मजदूर जैसे ही अंदर घुसे तो उनका दम घुटने लगा। दोनों को तुरंत बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट वन की एक फैक्ट्री में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए मजदूर अरविंद और रवीश को बुलाया गया था। उनका पाइप मेनहोल में गिर गया तो उसे लेने के लिए सबसे पहले रवीश मेनहोल में उतरा। वह ऊपर नहीं आया तो अरविंद नीचे गया, लेकिन वो भी नहीं आया तो तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।
टैंक में कार्बन डाईआक्साइड के कारण दोनों बेहोश हो गए। काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आए और न ही उन्होंने आवाज देने पर जवाब दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने रविश पुत्र चंद्रशेखर पासवान और अरविंद पुत्र वासुदेव यादव के शव नागरिक अस्पताल में ही रखवा दिए हैं। आज दोपहर बाद दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों ही बिहार मूल के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : हरियाणा के मौसम में 29-30 जून को दिखेगा मॉनसून
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…